Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TET परीक्षा देने जा रही नवविवाहिता की एक्सीडेंट में मौत:लखनऊ में बस ने पीछे से बाइक में मारी टक्कर, 4 महीने पहले हुई थी शादी

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ के बीबीडी इलाके में गुरुवार सुबह 5 बजे तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक से गिरी 26 साल की नवविवाहिता को बस चालक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सैरपुर के छठा मील निवासी स्मृति पांडेय (26) अपने पति अतुल के साथ गुरुवार सुबह करीब पांच बजे बाइक से अयोध्या टीईटी परीक्षा देने जा रही थीं। बीबीडी क्षेत्र में रामस्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने मर्सिडीज शोरूम कट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई। अतुल सड़क के एक ओर जा गिरे, जबकि पीछे बैठी स्मृति दूसरी ओर गिर पड़ीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्मृति संभल पातीं, इससे पहले बस चालक ने भागने के लिए रफ्तार बढ़ा दी और उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अतुल को अस्पताल पहुंचाया। उनके मोबाइल से परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। स्मृति के पिता देवेंद्र तिवारी, निवासी भदोसराय (बाराबंकी), ने बताया कि बेटी की शादी इसी वर्ष 26 फरवरी को अतुल से हुई थी। अतुल ट्यूशन पढ़ाते हैं और दोनों परीक्षा देने अयोध्या जा रहे थे। परिजनों ने पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी बस चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर की तरह कृष्णजन्मभूमि के लिए भी अभियान चलाया जाएगा:मथुरा में चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर बोले-अब विवादित गुंबद गिराने का समय आ गया है
    Next Article
    लखनऊ में घूस देने पर साफ होता है सीवर:स्वेज इंडिया के कर्मचारी मांगते हैं खर्चा पानी, लोग बोले- घरों में कीड़े घुस रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment