Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राममंदिर की तरह कृष्णजन्मभूमि के लिए भी अभियान चलाया जाएगा:मथुरा में चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर बोले-अब विवादित गुंबद गिराने का समय आ गया है

    21 hours ago

    1

    0

    चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब अदालतों के चक्कर लगाने का समय खत्म हो गया है। राम मंदिर आंदोलन की तरह कृष्ण जन्मभूमि के लिए भी बड़ा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने देशभर के संतों और सनातन धर्म के अनुयायियों से एकजुट होने की अपील की। उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बोले- अब मांगेंगे नहीं, आंदोलन करेंगे स्वामी सच्चिदानंद ने वीडियो में कहा, “बहुत हो गया अदालतों के चक्कर काटते-काटते। अब हम भगवान का स्थान मांगने नहीं जाएंगे। जिस तरह राम मंदिर के लिए आंदोलन हुआ था, उसी तरह अब कृष्ण जन्मभूमि के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। विवादित ढांचे के बाहर बने गुम्बद का जिक्र करते हुए उसे हटाने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि जब तक यह गुम्बद नहीं हटेगा, तब तक कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण संभव नहीं होगा।" जन्माष्टमी मूल स्थान पर मनाने का दावा स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि इस वर्ष जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के मूल जन्मस्थान पर मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वहीं पूजा-अर्चना की जाएगी और इसके लिए देशभर के संतों को मथुरा आने का आह्वान किया जाएगा। दैनिक भास्कर से बातचीत में स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि वह शनिवार को हरिद्वार जाएंगे। वहां प्रमुख संतों से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद कृष्ण जन्मभूमि को लेकर अभियान चलाया जाएगा। मामला कोर्ट में लंबित श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह विवाद से जुड़े 15 से अधिक वाद विभिन्न अदालतों में लंबित हैं। इनमें कई याचिकाएं हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। ऐसे में इस तरह के बयान के बाद प्रशासन की सतर्कता बढ़ सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में नलकूप चालू करते समय युवक की मौत:करंट लगने से हुआ हादसा, दो माह पहले हुई थी शादी
    Next Article
    TET परीक्षा देने जा रही नवविवाहिता की एक्सीडेंट में मौत:लखनऊ में बस ने पीछे से बाइक में मारी टक्कर, 4 महीने पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment