Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में जबरन धर्म परिवर्तन कराया...निकाह का दबाव:पहले से मुकदमा है दर्ज, एसएसपी से लगाई जानमाल की सुरक्षा की गुहार

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एक महिला ने जबर धर्म परिवर्तन कराने और निकाह का दबाव बनाने की शिकायत एसएसपी से की है। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने अपनी और परिवार के जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामला थाना गंगोह क्षेत्र का है। शिकायत के अनुसार, महिला की ओर से गंगोह थाने में पहले ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी लगातार महिला की गली में पहुंचकर उस पर इस्लाम धर्म अपनाने और निकाह करने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहा है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। इससे वह और उसका परिवार लगातार मानसिक तनाव में है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी का यह कृत्य उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध कानून का भी उल्लंघन है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हाल ही में आरोपी उसके घर पहुंचा और धारदार हथियार के बल पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज उसके पास सुरक्षित होने का भी दावा किया गया है। महिला का कहना है कि इस घटना के बाद से पूरा परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। महिला ने एसएसपी से मांग की है कि पहले से दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए। उसे और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में विवाहित महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी:प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी, पुलिस से कार्रवाई की मांग को लेकर किया हंगामा
    Next Article
    कौशांबी में दहेज हत्या: पति और सास गिरफ्तार:मृतका की मां का आरोप, पहले प्रताड़ित किया; फिर हत्या कर शव लटकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment