Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में विवाहित महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी:प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी, पुलिस से कार्रवाई की मांग को लेकर किया हंगामा

    6 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ रहने की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला का आरोप था कि 13 दिन पहले थाने में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही कोई कार्रवाई की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के देवीपुर सरेचा गांव निवासी मीनू देवी, पत्नी मनोज कुमार, ने करीब 13 दिन पहले कमोलिया गांव निवासी अजय के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। महिला का कहना है कि वह अजय के साथ रहना चाहती है और उससे शादी कराने की मांग को लेकर लगातार पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगा रही थी। उसका आरोप है कि कई बार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पुलिस कर रही मामले की जांच कार्रवाई न होने से नाराज महिला गांव के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और प्रेमी के साथ रहने की मांग पर अड़ गई। महिला के टावर पर चढ़ते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और घटना को देखने वालों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही कमलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक महिला से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। करीब 1 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने महिला को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही। प्रभारी निरीक्षक इतुल चौधरी का कहना है कि महिला की शिकायत और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से बातचीत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला सुरक्षित है और उससे पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली मन्ना माजरा जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार:कैराना पुलिस ने पकड़ा, मारपीट-फायरिंग का आरोप
    Next Article
    सहारनपुर में जबरन धर्म परिवर्तन कराया...निकाह का दबाव:पहले से मुकदमा है दर्ज, एसएसपी से लगाई जानमाल की सुरक्षा की गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment