Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में घूस देने पर साफ होता है सीवर:स्वेज इंडिया के कर्मचारी मांगते हैं खर्चा पानी, लोग बोले- घरों में कीड़े घुस रहे

    1 day ago

    1

    0

    पुराने लखनऊ के मालवीय नगर वार्ड में सीवर ओवरफ्लो लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बन गया है। अनुपम नगर और मोतीझील कॉलोनी में गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था स्वेज इंडिया के कर्मचारी सीवर सफाई के नाम पर पैसे मांगते हैं और बिना काम पूरा किए लौट जाते हैं। वहीं, पार्कों में पौधों की कमी, नालियों में गंदगी, टूटी सड़कें और बिजली के तारों पर इंटरनेट केबलों का जाल भी क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में शामिल हैं। दैनिक भास्कर एप ‘वार्ड परिक्रमा’ मुहिम चला रहा है। इसके तहत नगर निकाय के वार्डों की वास्तविक स्थिति जानने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में हमारी टीम वार्ड नंबर-21 मालवीय नगर वार्ड में पहुंची। यहां के प्रमुख कॉलोनियों, मोहल्लों, इलाकों का हाल जाना। निवासियों से बात कर उनकी समस्या समझने की कोशिश की। 3 तस्वीरों में देखिए वॉर्ड की ग्राउंड रियलिटी- वार्ड की बड़ी समस्याएं सीवर सही कराने के लिए लेते हैं घूस. अनुपम नगर, मोती झील कॉलोनी इलाके में सीवर ओवरफ्लो की समस्या को खत्म करने के लिए लोगों लिए पैसे बार-बार लेने का आरोप लोगों ने लगाया है। यहां के लोगों का कहना है कि नगर निगम की कार्यदाई संस्था स्वेज इंडिया बिना पैसा लिए काम नहीं करते हैं। स्थानीय पार्षद ने भी कार्यदाई संस्था द्वारा कम कर्मचारियों को काम पर लगाने का आरोप लगाया है। एलडीए के बाउंड्री बनाने से बड़ी आफत. LDA मोती झील के सुंदरीकरण का काम कर रहा है। इसके चलते बाउंड्रीवॉल बन रही है। इससे कई कॉलोनियों के नाली का पानी अब झील में नहीं जा रहा है। न ही इसे सीवर लाइन से जोड़ा गया है। ऐसे में हबीब नगर,सती बाग,अनुपम नगर रोड में पानी बैक फ्लो हो रहा है। आए दिन गंदा पानी सड़क पर भरने से लोग परेशान हो रहे हैं। मामले में लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस समस्या का समाधान समय रहते कर दिया जाना चाहिए। इससे लोगों को राहत मिलेगी। पार्कों में फूल पौधे नहीं. क्षेत्र का तिकोनी फील्ड वार्ड सबसे बड़ा पार्क है। यहां पर फूल और रखरखाव के पौधे नहीं लगे हैं। ऐसे में पार्क का अधिकतर हिस्सा मैदान बना हुआ है। इसके साथ ही अधिकतर पार्कों की हालत रखरखाव नहीं होने और माली नहीं होने के कारण खस्ताहाल हो रहे हैं। स्थानीय पार्षद की तरफ से पार्कों के सुंदरीकरण काम काम किया जा रहा है। उनका कहना है कि उद्यान विभाग की तरफ से फूल और पौधें नहीं दिए जाते हैं। ऐसे में पार्क सुंदर नहीं बन पा रहे। क्षेत्र में कुल पार्कों की संख्या 30 है,लेकिन सिर्फ 3 में ओपन जिम है। क्षेत्र में जर्जर वेलनेस सेंटर. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लेबर डिपार्टमेंट का वेलनेस सेंटर है। लेकिन इसकी हालात जर्जर बनी हुई है। काफी दिनों से बंद पड़ा हुआ है। इसके कारण बिल्डिंग गिरने का भी खतरा है। यहीं पर चुनाव के दौरान बूथ भी बनाए जाते हैं,जहां पर वोटिंग होती है। क्षेत्र में सामुदायिक केंद्र बनाने की मांग करते हुए लोगों ने इस जमीन को नगर निगम को हैंडओवर कराने की मांग की है। ताकि यहां पर कल्याण मंडप बनाया जा सके। लोग बोले- सीवर सफाई के नाम पर 9 हजार की वसूली महिला बोली घर में कीड़े घुस रहे पार्षद बोलीं- मॉनिटरिंग के अभाव में बिगड़ रही व्यवस्था पार्षद ममता चौधरी कहती हैं- शिकायत मिलने पर सेक्शन मशीन तो पहुंचती है, लेकिन कर्मचारी अक्सर यह कहकर लौट जाते हैं कि यह प्राइवेट सीवर है। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होती। उनका आरोप है कि कई बार कर्मचारी मैनहोल तक खोलने का काम नहीं करते। कार्यदायी संस्थाओं के जिम्मेदार अधिकारी भी कर्मचारियों की मॉनिटरिंग नहीं करते, जिससे नगर निगम की छवि खराब होती है। ऐसे में पार्षदों को खुद मौके पर जाकर काम कराना पड़ता है। ममता चौधरी ने कहा कि एलडीए मोतीझील का सुंदरीकरण तो करा रहा है, लेकिन नाले की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। इसके कारण आसपास के कई इलाकों में जल निकासी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम का उद्यान विभाग पर्याप्त पौधे उपलब्ध नहीं कराता, जिससे पार्कों को हरा-भरा बनाने में दिक्कत आती है। नगर निगम का हेल्पलाइन नंबर : पाइप लाइन में लीकेज, गंदे पानी की सप्लाई होने पर नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दी जा सकती है। इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर- 8177054100, 8177054003, 8177054010 पर कॉल करना होगा। अपने वॉर्ड की कवरेज और समस्याओं की जानकारी देने के लिए वॉट्सएप नंबर 9452909661 पर मैसेज कीजिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TET परीक्षा देने जा रही नवविवाहिता की एक्सीडेंट में मौत:लखनऊ में बस ने पीछे से बाइक में मारी टक्कर, 4 महीने पहले हुई थी शादी
    Next Article
    शाहजहांपुर में बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर:सरकारी स्कूल में 2018 से भवन जर्जर, सर्वे के बाद भी नहीं बन पाई नई बिल्डिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment