Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन के सामने आने से युवती के दोनों पैर कटे:गंभीर हालत में लखनऊ रेफर, हरदोई की पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। कोर्रिया फाटक के पास बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवती शशि के दोनों पैर कट गए। शशि खजुरहना निवासी नंदलाल की पुत्री है। घटना की सूचना मिलते ही देहात कोतवाल हरिनाथ यादव अपनी टीम और आरपीएफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत युवती को तौलिये में लपेटकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में शशि को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि, उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। युवती के पिता नंदलाल ने बताया कि बुधवार सुबह वह अपनी पत्नी और पुत्री शशि के साथ गेहूं की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान शशि अचानक कहीं चली गई। कुछ देर बाद उन्हें हादसे की सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे, लेकिन किसी ने भी घायल युवती को अस्पताल पहुंचाने में मदद नहीं की। पुलिस को सूचना मिलने के बाद ही देहात कोतवाली पुलिस और आरपीएफ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शशि को अस्पताल पहुंचाया। देहात कोतवाल ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी पोल्ट्री कॉन्क्लेव-2026, किसानों को जागरूक किया:इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय आयोजन, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया उद्घाटन
    Next Article
    वक्फ ट्रिब्यूनल में 17 अप्रैल को सुनवाई:संभल में सरकारी भूमि पर निर्माण का मामला, DM कोर्ट में भी अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment