Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी पोल्ट्री कॉन्क्लेव-2026, किसानों को जागरूक किया:इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय आयोजन, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया उद्घाटन

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पहली बार ‘यूपी पोल्ट्री कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। 15 और 16 अप्रैल तक चलने वाले इस कॉन्क्लेव में देशभर से किसान, उद्यमी और एक्सपर्ट पहुंचे हैं। उद्घाटन केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल और प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। पहले दिन के सत्रों में बाजार तक पहुंच कैसे बढ़े, लागत कैसे घटे और उत्पादन कैसे बढ़े-इन सवालों पर एक्सपर्ट्स ने सीधे किसानों से बात की। पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मिश्राम के मुताबिक, इस तरह के प्लेटफॉर्म से किसानों को नई तकनीक और सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिलती है। गांवों में कमाई का जरिया बनेगी बैकयार्ड पोल्ट्री कॉन्क्लेव में खास जोर बैकयार्ड पोल्ट्री पर दिखा। यानी छोटे स्तर पर मुर्गी पालन कर गांवों में ही रोजगार और आमदनी बढ़ाने का मॉडल। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कम निवेश में यह तरीका छोटे किसानों के लिए गेम चेंजर बन सकता है। कॉन्क्लेव के दूसरे दिन इन्वेस्टर्स समिट होगी, जहां पोल्ट्री सेक्टर में निवेश के मौके तलाशे जाएंगे। साथ ही पर्यावरण के लिहाज से बेहतर फार्मिंग, पोल्ट्री कचरे के इस्तेमाल और बिना एंटीबायोटिक वाले उत्पादों पर भी चर्चा होगी। एक मंच पर पूरा पोल्ट्री सेक्टर इस आयोजन में किसान, हैचरी मालिक, स्टार्टअप, वैज्ञानिक और पशु चिकित्सक सब एक जगह दिख रहे हैं। यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। माना जा रहा है कि ऐसे आयोजनों से उत्तर प्रदेश धीरे-धीरे पोल्ट्री सेक्टर का बड़ा हब बन सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में दिख रहा दुर्लभ धूमकेतु का नजारा:1.7 लाख साल बाद सौरमंडल के अंदरूनी हिस्से में पहुंचा, 19 अप्रैल को सबसे ज्यादा चमक की संभावना
    Next Article
    ट्रेन के सामने आने से युवती के दोनों पैर कटे:गंभीर हालत में लखनऊ रेफर, हरदोई की पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment