Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प का भारत पर 25% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव:14 देशों पर शुल्क बढ़ाने की तैयारी, चीन पर सबसे ज्यादा 40% तक टैरिफ

    22 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत से आने वाले सामान पर 25% तक टैरिफ लगा सकते हैं। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने भारत समेत 14 देशों पर नए शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसमें चीन पर सबसे ज्यादा 40% और वियतनाम पर 35% तक टैरिफ लगाने की बात कही गई है। भारत समेत 7 देशों पर 25% तक टैरिफ लगाया जा सकता है। बांग्लादेश, यूरोपीय संघ, जापान, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर के लिए यह टैरिफ 20% तक है। अमेरिकी प्रशासन का आरोप है कि ये देश जरूरत से ज्यादा सामान बना रहे हैं और उसे कम कीमत पर दुनिया में बेच रहे हैं। इससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हो रहा है और उनके लिए मुकाबला करना मुश्किल हो रहा है। सेक्शन 301 के तहत जांच के बाद नए टैरिफ का प्रस्ताव अमेरिका ने अपने व्यापार कानून के सेक्शन 301 के तहत दूसरे देशों के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की जांच की। इसमें देखा गया कि जरूरत से ज्यादा उत्पादन का अमेरिकी कारोबार पर क्या असर पड़ रहा है। इसी जांच के आधार पर ट्रम्प प्रशासन ने भारत समेत 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है। अमेरिका ने जबरन मजदूरी के मामले में भी 60 व्यापारिक साझेदारों पर जुलाई में 10% से 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाया था। इस जांच में देखा गया था कि ये देश अपनी कंपनियों में जबरन मजदूरी रोकने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। दोनों देशों ने फरवरी में समझौते की रूपरेखा तय की थी। लेकिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले साल लगाए गए टैरिफ रद्द किए जाने के कारण यह बातचीत दोबारा शुरू करनी पड़ी। भारत चाहता है कि उसके सामान पर अमेरिकी बाजार में बांग्लादेश, वियतनाम और कंबोडिया जैसे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले कम टैरिफ लगाया जाए। 17 अक्टूबर: ट्रम्प ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाला कानून रोका अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने वाले कानून पर रोक लगाई थी। इस कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता था। इन देशों में चीन, भारत, स्लोवाकिया समेत हंगरी और अजरबैजान शामिल थे। प्रतिबंध से जुड़े कानून का मकसद रूस की कमाई के रास्ते बंद करना था, ताकि यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध के लिए उसे पैसा जुटाने में मुश्किल हो। खास बात ये है कि ट्रम्प ने 9 अक्टूबर को ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ डीजल खरीदने की डील की थी। USA टैरिफ गूगल पर ट्रेंड कर रहा है… सोर्स- गूगल ट्रेंड्स
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका में 60 साल पुराना जहरीला विस्फोटक उड़ाया:160km किमी तक फैल सकता है धुआं; 8km एरिया खाली कराया, लोग घरों में कैद
    Next Article
    बैंकॉक में ड्रग तस्करों के चंगुल से 2 भारतीय छूटे:बंधक बनाकर गांजा पैक करवाते थे, इनकार करने पर पीटते थे; 5 भारतीय गिरफ्तार

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment