Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैंकॉक में ड्रग तस्करों के चंगुल से 2 भारतीय छूटे:बंधक बनाकर गांजा पैक करवाते थे, इनकार करने पर पीटते थे; 5 भारतीय गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में पुलिस ने एक भारतीय गैंग के ठिकाने पर छापा मारकर दो युवकों को छुड़ाया है। गैंग ने उनका अपहरण कर मकान में कैद कर रखा था। उनसे दूसरे देशों में तस्करी के लिए गांजा पैक करवाया जाता था। काम करने से मना करने पर लोहे की रॉड और कुदाल से पीटा जाता था। पुलिस ने इस मामले में 5 भारतीयों को गिरफ्तार किया है। थाई मीडिया अमारिन टीवी के मुताबिक, पुलिस ने 24 नवंबर को बैंकॉक के पटनाकान 38 इलाके में कार्रवाई की। मौके पर आरोपी गांजे को बड़े सूटकेस और हाथियों की तस्वीर वाले कपड़े के थैलों में भर रहे थे। पुलिस ने वहां से बड़ी मात्रा में गांजा और उसे छिपाकर ले जाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की। एक युवक की कलाई टूटी, दूसरे को 10 दिन रखा कैद पुलिस को मकान की दूसरी मंजिल पर दोनों भारतीय मिले। इनमें मोहम्मद की हालत गंभीर थी। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और कलाई भी टूटी हुई थी। उसने बताया कि 4 दिन पहले उसका अपहरण किया गया था। दूसरा युवक करीब 10 दिनों से वहां कैद था। आरोपियों ने मोहम्मद की मां को वीडियो कॉल कर बेटे को छोड़ने के बदले 4 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। परिवार ने शुरुआत में 10 लाख रुपए दे दिए थे। इसके बावजूद उसे रिहा नहीं किया गया। पैसे नहीं मिलने पर दोनों युवकों को लोहे की रॉड और कुदाल से पीटा जाता था। उन्हें पर्याप्त खाना भी नहीं दिया जाता था। जांच में पता चला कि गैंग का एक साथी गांजे की तस्करी करता था। वह एक खेप तय जगह पर नहीं पहुंचा पाया था। इसके बाद गैंग ने उससे जुड़े लोगों को पकड़ना शुरू कर दिया और दोनों युवकों को अगवा कर लिया। भारतीय अधिकारियों की मदद से हुई कार्रवाई थाईलैंड के इमिग्रेशन ब्यूरो के कमिश्नर लेफ्टिनेंट जनरल नोप्पासिल पूलसावत ने बताया कि भारतीय अधिकारियों के साथ तालमेल के बाद छापा मारा गया। पड़ोसियों ने भी मकान से गांजे की तेज गंध आने की शिकायत की थी। गिरफ्तार किए गए 5 भारतीयों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस जांच में पता चला कि वह पहले भी अपने सामान में गांजे के फूल छिपाकर ले जाने के आरोप में पकड़ी गई थी। फिलहाल वह जमानत पर बाहर थी। पुलिस अब इस गिरोह के दूसरे देशों में फैले नेटवर्क और उसके संपर्कों की जांच कर रही है। ड्रग तस्करी के गढ़ गोल्डन ट्रायंगल का हिस्सा है थाईलैंड थाईलैंड दक्षिण-पूर्व एशिया के उस इलाके में आता है, जिसे गोल्डन ट्रायंगल कहा जाता है। यह दशकों से ड्रग्स के कारोबार और तस्करी के लिए बदनाम रहा है। गोल्डन ट्रायंगल में थाईलैंड, म्यांमार और लाओस के सीमावर्ती इलाके आते हैं। इन तीनों देशों की सीमाएं मेकांग नदी के आसपास मिलती हैं। इस इलाके में लंबे समय से अफीम की खेती और ड्रग्स बनाने का काम होता रहा है। पहले गोल्डन ट्रायंगल अफीम और हेरोइन के लिए जाना जाता था। अब यहां मेथामफेटामाइन जैसी सिंथेटिक ड्रग्स का कारोबार भी तेजी से फैला है। यहां से नशीले पदार्थों की तस्करी दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों तक की जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प का भारत पर 25% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव:14 देशों पर शुल्क बढ़ाने की तैयारी, चीन पर सबसे ज्यादा 40% तक टैरिफ
    Next Article
    ट्रम्प ने एनवीडिया CEO की पत्नी को शानदार महिला बताया:कहा- पति को माफ कर दिया; जेन्सन ने कई अफेयर की बात कबूली थी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment