Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से मासूम को उठा ले गई महिला, VIDEO:मेहमान बनकर आई थी, बच्चे को कमरे में सुलाकर चली गई थी मां

    11 hours ago

    2

    0

    बदायूं में शादी में एक साल के मासूम बच्चे का अपहरण हो। बच्चा अपने माता-पिता के साथ संभल से शादी में शामिल होने आया था। मां ने कमरे में बच्चे को सुला दिया था। इसके बाद वह बाहर आ गई थीं। दोबारा बच्चे को देखने पहुंचीं तो बच्चा गायब मिला। घटना का सीसीटीवी चेक किया गया। इसमें मेहमान बनाई आई महिला बच्चे के गोद में उठाकर ले जाते दिखाई दी। उसके पीछे एक युवक भी जाता दिखाई दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के सहसवान रोड स्थित मोनार्क फार्म का है। अब जानिए पूरा मामला… संभल जिले के थाना रजपुरा के गांव सिरसा निवासी भूकन सिंह अपनी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने बुधवार को यहां पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी शांति और तीन बेटे अभि (5), ध्रुव (4) व एक साल का सौरभ भी था। एफआईआर के अनुसार, बुधवार रात करीब 12 बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। शांति देवी अपने बेटे सौरभ को मैरिज लॉन के कमरे में सुलाकर कार्यक्रम देखने चली गईं। लगभग एक घंटे बाद जब वह लौटीं, तो बच्चा कमरे में नहीं मिला। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद रिश्तेदार एकत्र हुए। महिला गोद में उठाकर बच्चे को ले जाती दिखी मैरिज लॉन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें मुख्य गेट की ओर जाने वाले रास्ते पर एक महिला बच्चे को कंधे पर ले जाती हुई दिखाई दी। महिला के पीछे एक टोपी पहने युवक भी दिखा, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह महिला के साथ था या नहीं। महिला रात करीब 12:35 बजे बच्चे को लेकर निकली और कुछ सेकंड बाद वापस लौटकर तुरंत दूसरे रास्ते से चली गई। महिला ने सफेद रंग का सलवार-सूट पहना हुआ था। एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया, घटना के खुलासे के लिए एसओजी सहित पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस परिजनों और समारोह में आए अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। उनका प्रयास है कि बच्चे को जल्द से जल्द बरामद किया जा सके। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… संभल में ईदगाह-इमामबाड़ा को बुलडोजर चल रहा:भीड़ को अफसरों ने हटाया, 5 थानों की फोर्स और PAC तैनात संभल में ईदगाह और इमामबाड़े पर गुरुवार सुबह 8 बजे से बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। इमामबाड़ा गिरा दिया गया है। अब ईदगाह को चार बुलडोजरों से तोड़ा जा रहा है। मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात की गई है। इसी बीच, गांव के लोग मौके पर जुट गए। विरोध की आशंका को देखते हुए अफसरों ने उन्हें वहां से हटा दिया। प्रशासन के मुताबिक, करीब 7 बीघा चारागाह की जमीन पर ईदगाह और खाद गड्ढे की भूमि पर इमामबाड़ा बनाया गया था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में 16 वर्षीय छात्रा की करंट से मौत:दीवार बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सोते समय हुआ हादसा
    Next Article
    बागपत में किसानों की मीटिंग में पहुंचा लंगूर:डीएम की मेज पर जा बैठा मटरू, कुर्सी छोड़नी पड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment