Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में 16 वर्षीय छात्रा की करंट से मौत:दीवार बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सोते समय हुआ हादसा

    12 hours ago

    2

    0

    सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र के केवटली नानकार के टोला नौडिहवा में गुरुवार दोपहर एक 16 वर्षीय छात्रा गायत्री वर्मा की करेंट लगने से मौत हो गई। वह अपने घर में सो रही थी जब यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे दीवार में लगे बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में रखा बिस्तर और लकड़ी की चौकी जलकर राख हो गए। गायत्री वर्मा धूपा देवी इंटर कॉलेज, पिरैला में इंटर की छात्रा थी। देखें दो तस्वीरें… घटना के समय गायत्री की मां गांव में किसी काम से बाहर गई हुई थीं, जबकि उसकी छोटी बहन घर के बाहर खेल रही थी। छोटी बहन ने आग देखकर पास में खेल रहे बच्चों को बताया, जिसके बाद गांव के लोग इकट्ठा हुए और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग पर काबू पाने तक गायत्री वर्मा की मृत्यु हो चुकी थी। इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक इस मामले से संबंधित कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगी:आजमगढ़ में जलकर खाक हुई, जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी
    Next Article
    शादी से मासूम को उठा ले गई महिला, VIDEO:मेहमान बनकर आई थी, बच्चे को कमरे में सुलाकर चली गई थी मां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment