Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगी:आजमगढ़ में जलकर खाक हुई, जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी

    14 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही स्लीपर बस में आग लग गई। यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 188 पर हुआ। देखते ही देखते बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी माहौल हो गया। बस में बैठे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। सभी 79 यात्रियों को सकुशल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने हालांकि आग पर काबू पाया। तब तक बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। बस में बैठे सभी यात्रियों को दूसरी बस के सहारे उनके गंतव्य स्थलों के लिए रवाना किया गया। 2 तस्वीर देखिए… ड्राइवर ने किनारे लगाकर यात्रियों काे उतार लिया आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि अचानक चलती बस में धुआं निकलने लगा। हालांकि बस चल रहे ड्राइवर ने बस को सड़क के किनारे लगा दिया और बस में बैठे यात्रियों को तुरंत नीचे उतार लिया। कुछ ही देर में आग में पूरी बस को अपने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते बस जलकर राख हो गई। आग लगने की वजह क्या है, इस मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के चलते कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सामान्य कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले टेक्नीशियन ने मुंह छिपाकर सरेंडर किया:कानपुर में पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा; 25 हजार इनाम था
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में 16 वर्षीय छात्रा की करंट से मौत:दीवार बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सोते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment