Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता हाउस अरेस्ट:सेंट्रल मार्किट में शुक्रवार को धरने का किया था ऐलान, कई पदाधिकारी साथ मौजूद

    1 hour ago

    1

    0

    सेंट्रल मार्किट के व्यापारियों के पक्ष में धरने का ऐलान करने वाले संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता को गुरुवार देर रात पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही कई पदाधिकारी उनके घर पहुंच गए। टीपीनगर पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किया गया है, जिसके बाद नवीन गुप्ता ने अपना धरना स्थगित कर दिया है। पहले एक नजर पूरे मामले पर सेंट्रल मार्किट में पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 44 प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इन सभी प्रतिष्ठानों के स्वामियों को 15 दिन का समय दिया गया है कि वह इस अवधि में सेटबैक तोड़ दें अन्यथा आवास विकास परिषद इस काम को अंजाम देगा। इसके बाद से सेंट्रल मार्किट के लोग धरने पर बैठे हैं। नवीन गुट ने किया घेराव का ऐलान व्यापारियों के विरूद्ध हो रही कार्रवाई के बाद संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने भी नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने आवास एवं विकास परिषद के अफसरों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया और उनके विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। साथ ही सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में 17 अप्रैल की सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आवास एवं विकास परिषद के घेराव का ऐलान भी किया। भूख हड़ताल के लिए भी चेताया नवीन गुप्ता ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के सामने सही तथ्य नहीं रखे गए, जिसके कारण यह गाज गिरी है। उन्होंने अफसरों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया और व्यापारियों का उत्पीड़न ना रुकने पर धरने प्रदर्शन के साथ ही भूख हड़ताल का ऐलान भी कर दिया। देर रात नवीन हुए हाउस अरेस्ट नवीन गुप्ता के ऐलान के बाद से खलबली मची थी। पूरे दिन पुलिस प्रशासन के अधिकारी आंदोलन को विफल बनाने की रणनीति तैयार करते रहे लेकिन जब संभव नहीं हुआ तो उन्होंने देर रात करीब 12 बजे नवीन गुप्ता के टीपीनगर थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित घर पर पहुंचकर उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया। नौचंदी थाने में कांग्रेसियों के विरूद्ध तस्करा सेंट्रल मार्किट में पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। यहां राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के आने जाने पर रोक लगा दी है। इसी को लेकर गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा की इंस्पेक्टर नौचंदी अनूप सिंह से झड़प हुई। इस मामले में कांग्रेसियों के विरूद्ध नौचंदी थाने में तस्करा डाला गया है। अप्रिय घटना का अंदेशा, धरना स्थगित नवीन गुप्ता को हाउस अरेस्ट करने की सूचना मिलते ही संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता, मंत्री बिल्लू त्यागी समेत कई पदाधिकारी उनके घर पहुंच गए। नवीन गुप्ता ने उनसे बात की और शुक्रवार के धरने को स्थगित कर दिया। उन्होंने वीडियो जारी कर कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह धैर्य बनाकर रखें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्व उनके आंदोलन को खराब कर सकते हैं, इसलिए फिलहाल इसे स्थगित किया जा रहा है। नौचंदी थाने में 20 के विरूद्ध डाला तस्करा उधर, दिन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प के बाद मामला गंभीर होता जा रहा है। पुलिस ने धरने पर राजनीतिक व सामाजिक संगठनों की मौजूदगी पर रोक लगा दी है। इसी के चलते दिन में कांग्रेस नेत्री रीना शर्मा से विवाद भी हुआ था। देर शाम नौचंदी थाने में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के अलावा सपा विधायक अतुल प्रधान, हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही, सपा नेता जीतू नागपाल समेत करीब 20 लोगों के विरूद्ध जीडी में तस्करा डाल दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ अग्निकांड- घर जला तो दुल्हन ससुराल नहीं आई:शादी का जोड़ा जला, खाली हाथ बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, बेबसी की 4 कहानियां...
    Next Article
    गुरुग्राम से बॉलीवुड तक ठगी करने वाले गुजराती की कहानी:चौथी पास, एक्ट्रेस से चौथी शादी की, कांग्रेस से चुनाव लड़वाया; PM नाम से होटल भी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment