Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी में जा रहे दोस्तों को ट्रक ने रौंदा,2 मौत:बाइक को टक्कर मारकर भागा आरोपी ड्राइवर, घायल और शवों के हाथ-पैर कटे

    4 hours ago

    1

    0

    भरतपुर के सेवर में एक ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक आगरा (UP) के रहने वाले थे। घायल उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला है। तीनों भरतपुर शहर में एक शादी समारोह में जा रहे थे। एक्सीडेंट मंगलवार रात 10 बजे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर बहनेरा के पास हुआ। हादसा इतना भीषण था कि शवों के हाथ-पैर तक कटकर अलग हो गए। शादी से 5 किलोमीटर दूर एक्सीडेंट सेवर थाना के एसएचओ सतीश भारद्वाज ने बताया कि एक्सीडेंट में नीशू (27) निवासी सिकंदरा (आगरा), आकाश चौधरी (27) निवासी फिरोजाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। करण (23) निवासी आगरा घायल है। तीनों एक ही बाइक पर थे और भरतपुर की ब्रज नगर कॉलोनी में एक शादी-समारोह में जा रहे थे। करीब पांच किलोमीटर पहले एक्सीडेंट हो गया। तीनों ने ही हेलमेट नहीं लगाया था। हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े टक्कर इतनी तेज थी कि युवकों के शवों के कई टुकड़े हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बताया कि चारों ओर खून बिखरा हुआ था। बाइक भी कई मीटर दूर थी। घायल करण को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उसका पैर कटकर अलग हो गया है। वहीं, आरोपी ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने मंगलवार रात को ही हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार उसे 4 किलोमीटर दूर पुलिस नाकाबंदी में पकड़ा गया है। शव हॉस्पिटल में छोड़कर चली गई पुलिस हादसे के बाद सेवर थाना पुलिस शवों को आरबीएम हॉस्पिटल की इमरजेंसी में छोड़कर ही चली गई। बाद में परिजनों ने पहुंचकर दोनों शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया। …. एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जयपुर में थार ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, VIDEO:20-25 फीट दूरी तक घसीटा; गाड़ी के पहले भी ओवर स्पीड के हो चुके चालान 5 मई को जयपुर शहर में एक थार सवार ने स्कूटर सवार महिला को कुचल दिया था। महिला गाड़ी समेत 20–25 फीट तक घसीटती गई। घटना शहर के मानसरोवर इलाके की है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री के घर पर खुले जिम में डॉक्टर से रेप:न्यूड VIDEO बनाया; बरेली पुलिस की कस्टडी में गिड़गिड़ाए जिम संचालक- गलती हो गई
    Next Article
    घर में घुसकर LLB छात्र को 3 गोलियां मारीं:एक सीने और दो पेट में लगीं, 4 दिन पहले पड़ोसी 2 भाइयों से विवाद हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment