Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आर्सेनल 20 साल बाद चैंपियंस लीग के फाइनल में:एटलेटिको मैड्रिड को हराया; 30 मई को बुडापेस्ट में फाइनल, सामने PSG या बायर्न

    1 hour ago

    1

    0

    इंग्लिश क्लब आर्सेनल F.C. ने 20 साल बाद UEFA चैंपियंस लीग फाइनल में जगह बनाई। एमिरेट्स स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे लेग में आर्सेनल F.C ने एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराया। टीम की जीत के हीरो बुकायो साका रहे। उन्होंने पहले हाफ के अंतिम मिनटों में मैच का इकलौता गोल किया। इससे पहले मैड्रिड में पहला लेग 1-1 से ड्रॉ रहा था। इसके बाद आर्सेनल F.C. ने एग्रीगेट स्कोर 2-1 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। आर्सेनल F.C. के लिए यह 2006 के बाद पहला UEFA चैंपियंस लीग फाइनल होगा। तब टीम को FC बार्सिलोना से 2-1 से हार मिली थी। बुडापेस्ट में 30 मई को फाइनल, म्यूनिख या पेरिस से होगी भिड़ंत आर्सेनल अब 30 मई को बुडापेस्ट में होने वाले फाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) या बायर्न म्यूनिख से भिड़ेगा। डिफेंडिंग चैंपियन PSG के पास फिलहाल बायर्न पर 5-4 की बढ़त है। बुकायो साका का निर्णायक गोल, 44वें मिनट में बदला मैच मैच की शुरुआत रोमांचक रही। एटलेटिको के जूलियन अल्वारेज और सिमियोने ने शुरुआती मौके बनाए, लेकिन आर्सेनल FC के डिफेंस ने उन्हें रोक दिया। 44वें मिनट में मैच का टर्निंग पॉइंट आया। विक्टर ग्योकेरेस के क्रॉस पर लिएंड्रो ट्रॉसार्ड का शॉट एटलेटिको के गोलकीपर जान ओबलाक ने रोकने की कोशिश की, लेकिन रिबाउंड पर बुकायो साका ने गोल कर दिया। गोल के बाद स्टेडियम जश्न में डूब गया। डिफेंस ने जीती बाजी, गब्रियल और राया रहे दीवार दूसरे हाफ में एटलेटिको मैड्रिड ने वापसी की कोशिश की, लेकिन आर्सेनल F.C. के डिफेंडरों और गोलकीपर डेविड राया ने शानदार बचाव किया। गैब्रियल मागाल्हाएस ने आखिरी समय में एटलेटिको के हमले रोके। वहीं, एंटोनी ग्रिजमैन के खतरनाक शॉट को रोककर राया ने आर्सेनल की बढ़त कायम रखी। प्रिमियर लीग में भी मजबूत स्थिति आर्सेनल अभी प्रिमियर लीग की पॉइंट टेबल में टॉप पर है। मैनचेस्टर सिटी के एवर्टन के साथ ड्रॉ करने से उन्हें बड़ा फायदा हुआ है। अगर आर्सेनल अपने बाकी तीन मैच (वेस्ट हैम, बर्नली और क्रिस्टल पैलेस) जीत गया तो वे प्रिमियर लीग चैंपियन बन जाएंगे।फिर उनका पूरा फोकस चैंपियंस लीग फाइनल पर होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में दंपती से 2.70 लाख रुपये की लूट:बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    2021 से 2026 तक कैसे बढ़ी BJP के मुख्यमंत्रियों की संख्या? जानें क्या रहा कांग्रेस का हाल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment