Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालंधर: BSF मुख्यालय के बाहर स्कूटर में हुआ भीषण ब्लास्ट, इलाके में दहशत का माहौल

    4 hours from now

    1

    0

    मंगलवार शाम पंजाब के जालंधर जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीमा सुरक्षा बल (BSF) चौक के पास एक स्कूटर अचानक आग के गोले में तब्दील हो गया। यह घटना रात करीब 8 बजे बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के ठीक बाहर हुई, जो अमृतसर-दिल्ली राजमार्ग को जोड़ने वाला एक व्यस्त मार्ग है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय सड़क पर सामान्य आवाजाही थी। अचानक एक एक्टिवा स्कूटर में आग लग गई, जिसे देख राहगीरों में डर फैल गया। स्थानीय निवासियों और चश्मदीदों का दावा है कि उन्होंने वाहन से धमाके जैसी आवाज सुनी थी, जिसके बाद लपटें और तेज हो गई थीं।इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 प्रसारण पर फंसा पेंच, क्या सरकारी चैनल DD Sports बनेगा आखिरी सहारा?  पुलिस ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है और इलाके को घेर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि स्कूटर में आग कैसे लगी। इस बीच विपक्षी दलों ने जालंधर में हुए धमाके को लेकर आप सरकार पर हमला बोल दिया। पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने कहा, प्रथम दृष्टया, यहां (जालंधर में) खड़ी एक एक्टिवा (स्कूटर) में आग लग गई। हम अभी मौके पर तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं। उस समय इलाके में पुलिस की एक गश्ती टीम मौजूद थी। एक सवाल के जवाब में कौर ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कोई धमाका हुआ है।इसे भी पढ़ें: AI की जंग में Anthropic का नया दांव, OpenAI को टक्कर देने के लिए Banking Sector में उतारे नए Tools उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि स्कूटर 22 वर्षीय युवक गुरप्रीत सिंह का है जो जांच में सहयोग कर रहा है। सिंह ने कहा कि उसके स्कूटर में अचानक आग लग गई।सियासी गलियारों में हलचलसंवेदनशील इलाके (BSF मुख्यालय के पास) में हुई इस घटना ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। विपक्षी दलों ने सुरक्षा व्यवस्था और कथित धमाके की खबरों को लेकर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधा है। विपक्ष का आरोप है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। फिलहाल, स्कूटर मालिक गुरप्रीत सिंह का कहना है कि वाहन में आग अचानक लगी थी। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि घटना की असल वजह सामने आ सके। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    ISIS Bioterrorism Conspiracy | NIA ने आईएसआईएस से जुड़ी साजिश मामले में डॉक्टर, दो अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
    Next Article
    राजस्थान में तापमान 40°C से नीचे आया:मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश के 2 सिस्टम एक्टिव, उत्तराखंड में तापमान -7°C पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment