Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में घुसकर LLB छात्र को 3 गोलियां मारीं:एक सीने और दो पेट में लगीं, 4 दिन पहले पड़ोसी 2 भाइयों से विवाद हुआ था

    3 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में दो सगे भाइयों ने मंगलवार देर रात LLB छात्र की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। छात्र शादी समारोह से कार से घर आया था। जैसे ही वह कार से नीचे उतरा उसे पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोक लिया। उसके साथ मारपीट की। फिर भाइयों ने तमंचा निकाल कर छात्र पर फायरिंग शुरू कर दी। छात्र जान बचाने को घर के अंदर भागा। मगर आरोपियों ने पीछा कर उसके तीन गोलियां मारीं। एक गोली सीने में और दो पेट में लगीं। छात्र लहूलुहान होकर घर की फर्श पर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर आ गए। घायल को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र का चार दिन पहले नाली की सफाई को लेकर आरोपियों से विवाद हुआ था। घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला शादी से लौट रहा था साजन, कर दी हत्या साकीपुर गांव निवासी साजन (25) एसएसबी सेकेंड ईयर का छात्र था। वह जिम भी जाता था। मंगलवार को वह अपने दोस्त के यहां शादी समारोह में कार से गया था। रात करीब 12:30 बजे वह कार से घर लौटा। उसके घर के बाहर पड़ोस में रहने वाले दो भाई वीर सिंह और मंगेश उर्फ टिल्लू बैठे थे। दोनों के साथ उसका दोस्त श्रीपाल और उनके तीन अन्य साथी भी थे। साजन ने अपने घर के अंदर गैलरी में कार खड़ी की। जब वह घर के अंदर जाने लगा, तभी उसे आरोपियों ने रोक लिया। श्रीपाल ने साजन को गालियां दीं। उसने विरोध किया तो मंगेश ने पिस्टल निकाल ली। यह देख साजन घर की तरफ भागा तभी आरोपियों ने दौड़ाकर उसके तीन गोलियां मारीं। गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले बाहर आए। उन्होंने देखा कि साजन खून से लथपथ फर्श पर पड़ा हुआ था। साजन के घरवालों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। गांव वालों ने घरवालों को सूचना दी घरवाले कार से साजन को कैलाश अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई बॉबी ने बताया कि 4 दिन पहले नाली में कूड़ा डालने को लेकर कहासुनी हुई थी। मारपीट भी नहीं हुई थी। कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर भी मेरे भाई की हत्या की कर दी। आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए। पुलिस ने घरवालों की तहरीर पर वीर सिंह, मंगेश उर्फ टिल्लू, उनकी मां वीरबती, दोस्त श्रीपाल और अन्य अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। …………….. ये खबर भी पढ़िए- गाजियाबाद में ओले गिरे, नोएडा-प्रयागराज में बारिश:गोदाम में रखा 100 क्विंटल गेहूं भीगा; 45 जिलों में आंधी-बरसात का अलर्ट यूपी में पिछले 6 दिनों से आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह से मौसम साफ है। धूप खिली है। हल्की ठंडी हवाएं गर्मी से राहत दिला रही हैं। इससे पहले देर रात गाजियाबाद में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। नोएडा, प्रयागराज और मिर्जापुर में बारिश हुई। गाजीपुर में गोदाम में रखा 100 क्विंटल गेहूं भीग गया। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से यूपी में मौसम बदल गया है। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40°C से नीचे आ गया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज 45 जिलों में बारिश का अलर्ट है। कहीं-कहीं 60 किमी. की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी में जा रहे दोस्तों को ट्रक ने रौंदा,2 मौत:बाइक को टक्कर मारकर भागा आरोपी ड्राइवर, घायल और शवों के हाथ-पैर कटे
    Next Article
    इटावा में वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:दो दोस्तों की मौत, पल्सर से भैंस देखकर लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment