Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में सड़क किनारे मिला गाजियाबाद के युवक का शव:घटनास्थल के पास स्कूटी भी बरामद, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर सेंचुरी कंपनी के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गाजियाबाद निवासी 38 वर्षीय हर्षित के रूप में हुई है। घटनास्थल के पास से ही युवक की स्कूटी भी बरामद हुई है, जिससे पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने की मृतक की पहचान सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दिल्ली रोड पर एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जांच के बाद मृतक की पहचान गाजियाबाद निवासी हर्षित के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खराब पिकअप से टकरायी बाइक, एक की मौत, 3 घायल:यशोदा नगर हाईवे पर हुआ हादसा, शादी समारोह से लौट रहे थे
    Next Article
    अतिक्रमण अभियान में बाधा डालने वाले दो भाई गिरफ्तार:पीडीडीयू नगर में हंगामा किया था, लोगों से मारपीट की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment