Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खराब पिकअप से टकरायी बाइक, एक की मौत, 3 घायल:यशोदा नगर हाईवे पर हुआ हादसा, शादी समारोह से लौट रहे थे

    1 hour ago

    1

    0

    यशोदा नगर एलिवेटेड हाईवे पर बुधवार तड़के खराब खड़े पिकअप के पीछे बाइक जा टकरायी। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो किशोरियों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार चारों लोग भदरस स्थित शादी समारोह से लौट रहे थे। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि यशोदा नगर हाईवे स्थित प्रताप होटल के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे एक पिकअप (UP 33 AT 4670) खराब हो गई थी, जिसकी जानकारी पिकअप चालक ने NHAI अधिकारियों को दी थी। बुधवार तड़के भदरस गांव स्थित शादी समारोह से चकेरी के मोईया गांव निवासी विजय गौतम का 17 वर्षीय बेटा शिवा गौतम तीन अन्य किशोरों के साथ बाइक से घर जा रहा था। वह यशोदा नगर हाईवे स्थित प्रताप होटल के पास पहुंचा ही था, तभी उसकी बाइक खराब खड़े पिकअप में पीछे से जा टकरायी। हादसे में शिवा गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीन अन्य घायल किशोरों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में यार्ड रिमॉडलिंग:प्रयागराज व शाहगंज के रास्ते चलेंगी चार ट्रेनें
    Next Article
    हापुड़ में सड़क किनारे मिला गाजियाबाद के युवक का शव:घटनास्थल के पास स्कूटी भी बरामद, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment