Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 17 दिन पहले युवक ने सुसाइड किया:वाराणसी में कमरे में लटकता मिला शव, सेना से रिटायर्ड हैं पिता

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के शिवपुर थानक्षेत्र के मीरापुर बसहीं इलाके में कमरा लेकर रह रहे कुलदीप कुमार (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक आजमगढ़ के मेहनाजपुर थानाक्षेत्र के बरवां गांव के रहने वाले विनोद कुमार का इकलौता बेटा था।जिसकी 30 अप्रैल को गाजीपुर में शादी तय थी। युवक की आत्महत्या की बात पुलिस ने विनोद कुमार को दी। सेना से रिटायर्ड विनोद यादव पोस्टमार्टम करवाकर शव को आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। मकान मालिक ने दी थी पुलिस को सूचना आजमगढ़ का रहने वाला कुलदीप कई वर्षों से वाराणसी में रहकर नेटवर्किंग का काम करता था। कुलदीप शिवपुर थानक्षेत्र के चांदमारी इलाके में ध्यान शंकर चौबे के मकान में किराए पर पिछले 6 महीने से रह रहा था। मालिक ध्यान शंकर चौबे ने सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना दी की कुलदीप अपने कमरे में रस्सी के सहारे पंखे से लटक रहा है। इसपर मौके पर शिवपुर पुलिस पहुंची और मौके की वीडियोग्राफी के बाद फारेंसिक टीम को बुलाया और शव को नीचे उतरवाया। फारेंसिक टीम ने इकट्ठे किए साक्ष्य इस दौरान पहुंची फरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठे किए। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाकर कुलदीप के पिता विनोद को सूचना दी गई। पिता के आने के बाद शिवपुर पोस्टमॉर्टम हाउस में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में भी लगी हुई है। 30 अप्रैल को होने वाली थी शादी पिता विनोद कुमार शव का पोस्टमार्टम करवाकर आजमगढ़ लौट गए हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर को बताया - कुलदीप AWPL नमक कंपनी में कई साल से नेट्वर्किंग का काम कर रहा था। मीरापुर बसहिं में पिछले 6 महीने से रह रहा था। हाल ही में उसकी शादी गाजीपुर में तय की गई थी। दो बहनों के इकलौते भाई कुलदीप की शादी 30 अप्रैल को होनी थी। विनोद ने बताया अभी कुलदीप की मां सुर्मिला और बहनों को कुछ नहीं बताया है। घर पहुंचने के बाद क्या होगा पता नहीं। हमने तो शादी के सपने संजोए थे क्या पता था कुलदीप ऐसे छोड़ जाएगा। उसने आज तक कभी किसी परेशानी का जिक्र भी नहीं किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशाओं का सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन:मैनपुरी में बकाया भुगतान की मांग, एसीएमओ को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार:शाहजहांपुर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment