Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशाओं का सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन:मैनपुरी में बकाया भुगतान की मांग, एसीएमओ को सौंपा ज्ञापन

    3 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी में सोमवार को जिला अध्यक्ष रेखा यादव के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कई महीनों से लंबित अपने मानदेय और अन्य भुगतानों को तुरंत जारी करने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें कई महीनों से भुगतान नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है और परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि सीएचसी भांवत पर उन्हें वर्ष 2025 के आभा आईडी, संचारी रोग, दस्तक अभियान, कुष्ठ रोग, पोलियो, नसबंदी और एचवीवाईसी (HVYC) के भुगतान प्राप्त नहीं हुए हैं। एसीएमओ सुरेंद्र सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया और उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि बजट के अभाव के कारण भुगतान रुका हुआ था, जिसे जल्द ही जारी कर दिया जाएगा ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। आशा कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि उन्होंने पूर्व में सीएचसी भांवत पर तैनात बीसीपीएम (BCPM) और एमओआईसी (MOIC) को भी इस संबंध में सूचित किया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन करने वाली आशा कार्यकर्ताओं में रेखा यादव, किरण आशा, बीना, शक, तलोदेवी, नीलम, प्रियंका, नीलम देवी, पुष्पा देवी, रजनी देवी, किरत देवी, संगीता, रजनादेवी और ममता शामिल थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जंगली सूअर का शिकार कर क्रूरता की, VIDEO:पुलिस ने दो अज्ञात समेत तीन पर दर्ज किया मुकदमा
    Next Article
    शादी के 17 दिन पहले युवक ने सुसाइड किया:वाराणसी में कमरे में लटकता मिला शव, सेना से रिटायर्ड हैं पिता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment