Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रेयस ने हार को कप्तानी की बेहतरीन शुरुआत बताया:बोले- इस एक्सपीरियंस से आगे बेहतर करूंगा; वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद आयरलैंड से हारा भारत

    1 day ago

    2

    0

    भारत के नए टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड से मिली हार को कप्तानी करियर की बेहतरीन शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा- 'इन परिस्थितियों में खेलने का अच्छा अनुभव मिला। विकेट को समझने का मौका मिला। कप्तान के तौर पर यह मेरे लिए सीखने वाली शुरुआत है और आगे इससे काफी फायदा मिलेगा।' 31 साल के अय्यर ने मैच के बाद कहा- ‘क्रिकेट में किसी भी चीज को हल्के में नहीं लिया जा सकता और जीत के लिए हर मैच में बुनियादी बातों पर अमल करना जरूरी है।’ उन्होंने कहा- 'मैच जीतने के लिए हर पल मेहनत करनी पड़ती है। आप सिर्फ मैदान पर उतरकर मैच नहीं जीत सकते।' एक दिन पहले अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मैच 34 रन से हार गई। यह हार इसलिए भी चुभने वाली है, क्योंकि, भारतीय टीम वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अपना पहला ही मैच आयरलैंड से हारी है। आयरलैंड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हराया है। श्रेयस ने माना- 140 रन का लक्ष्य बेहतर होता इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस खुद भी बल्ले से प्रभाव नहीं छोड़ सके। वे सात गेंद में सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस ने माना कि गेंदबाजों ने शुरुआत शानदार की थी, लेकिन बीच के ओवरों में टीम अपनी योजनाओं पर अमल नहीं कर सकी। उन्होंने कहा, 'शुरुआत में हमारे गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और शुरुआती विकेट भी निकाले। लेकिन, मिडिल ओवर्स में हमारी रणनीति सही नहीं रही। हमने बल्लेबाजों को सीधे मैदान के लंबे हिस्से में खेलने का मौका दिया, जबकि वहां बाउंड्री छोटी थी। मुझे लगा था कि अगर हम उन्हें 140 रन के आसपास रोकते तो लक्ष्य काफी बेहतर होता।' ------------------------------------------------------ IND-IRE मैच की यह खबर भी पढ़िए… आयरलैंड ने पहली बार वर्ल्ड चैंपियन भारत को हराया मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को दुनिया में 12वें नंबर की टीम आयरलैंड ने हरा दिया है। बेलफास्ट में शुक्रवार को हुए दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत पर 34 रन से जीत हासिल की। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंग्लैंड के घरेलू खिलाड़ी बने पाक पेसर मोहम्मद आमिर:टी20 ब्लास्ट में नॉटिंघमशायर के लिए खेलेंगे; आईपीएल खेलने की भी उम्मीद,पाकिस्तान से खेला था लास्ट वर्ल्डकप
    Next Article
    दूसरे T20I में डेब्यू कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, आयरलैंड से हार के बाद भारतीय प्लेइंग 11 में होंगे बड़े बदलाव?

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment