Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिकायत पर कार्रवाई न होने से टावर पर चढ़ा युवक:बदायूं में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, पुरानी रंजिश में मारपीट की थी

    19 hours ago

    1

    0

    बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के बेहटा गुसाई गांव में मोबाइल टावर पर चढ़े एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और गालीगलौज के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। दरअसल, बिल्सी के बेहटा गुसाई गांव निवासी गौरवपुरी बुधवार को गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। वह अपनी शिकायत पर कार्रवाई की मांग कर रहा था। गौरवपुरी का आरोप है कि 8 जून को गांव के ही लोकेश पुरी ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट और गालीगलौज की थी। इसी मामले में प्रभावी कार्रवाई न होने से नाराज होकर वह टावर पर चढ़ा था। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गौरव को समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस उसे सीधे थाने ले गई, जहां उसकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी लोकेश पुरी को भी गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई से संतुष्ट होकर युवक अपने घर चला गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संविदा बिजली कर्मी की करंट से मौत:लखीमपुर में लापरवाही पर जेई, टेक्नीशियन निलंबित; एसएसओ बर्खास्त
    Next Article
    बस चालक की मौत पर फूटा रोडवेज कर्मियों का गुस्सा:500 बसों के पहिए थमे, 1000 कर्मचारी हड़ताल पर, मुआवजे और नौकरी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment