Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी शपथपत्र पर नक्शा स्वीकृति कराने का आरोप:सुल्तानपुर में आजाद समाज सेवा समिति ने जांच व कार्रवाई की उठाई मांग

    2 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में आजाद समाज सेवा समिति ने ग्राम नरायनपुर स्थित भूमि विवाद से जुड़े एक मामले को उठाया है। समिति ने आरोप लगाया है कि असत्य शपथपत्र और भ्रामक जानकारी के आधार पर गाटा संख्या 360 और 368 से संबंधित नक्शा स्वीकृत कराया गया है। समिति ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारी व अधिवक्ता नीरज उपाध्याय ने बताया कि संबंधित पक्ष द्वारा प्रस्तुत आवेदन में महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया गया। उनके अनुसार, गाटा संख्या 368 का नक्शा वर्ष 1992 में पहले ही स्वीकृत हो चुका था। इसके बावजूद, इस तथ्य का उल्लेख किए बिना पुनः संयुक्त रूप से नक्शा स्वीकृत करा लिया गया, जिसे प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास बताया गया। समिति ने यह भी आरोप लगाया कि वास्तविक क्रय भूमि से अधिक क्षेत्रफल का नक्शा स्वीकृत कराकर अन्य की भूमि पर अतिक्रमण की आशंका पैदा की गई है। इस संबंध में प्रभावित पक्ष द्वारा सक्षम न्यायालय में एक वाद दायर किया गया है, जिसकी सुनवाई जारी है। प्रेस वार्ता के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजस्व अभिलेखों और रिपोर्टों में भी कई विसंगतियां सामने आई हैं, जिनकी गहन जांच आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि किसी स्तर पर गलत जानकारी देकर नक्शा स्वीकृत कराया गया है, तो उसे निरस्त करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आजाद समाज सेवा समिति ने दोहराया कि वह जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही है और भविष्य में भी न्याय एवं पारदर्शिता के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। समिति ने उम्मीद जताई कि सक्षम प्राधिकारी तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष निर्णय लेकर न्याय सुनिश्चित करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलीम वास्तिक का वीडियो वायरल:हां भाई जिहादियों तिहाड़ से बाहर आ गया हूं, 25 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने भेजा था जेल
    Next Article
    अयोध्या पहुंचे विनय कटियार:बोले- मैं दानराशि मामले के लिए ही आया हूं, सवाल उठ रहे हैं तो जांच होनी चाहिए, सच्चाई सामने आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment