Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या पहुंचे विनय कटियार:बोले- मैं दानराशि मामले के लिए ही आया हूं, सवाल उठ रहे हैं तो जांच होनी चाहिए, सच्चाई सामने आए

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाई जा रही दानराशि को लेकर उठे सवालों के बीच राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में रहे वरिष्ठ भाजपा नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़े इस विषय पर उठे सवालों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। मैं इसी विषय की जानकारी लेने अयोध्या आया हूं। यहां की स्थिति समझने के बाद ही कुछ कहूंगा। अगर कोई आरोप सामने आए हैं तो उनकी जांच जरूर होनी चाहिए। फिलहाल मेरे पास पूरी जानकारी नहीं है कि वास्तव में कोई चोरी या अनियमितता हुई है या नहीं। लेकिन जिस तरह के आरोप सामने आ रहे हैं, उनकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। लेकिन जब इतने बड़े स्तर पर सवाल उठ रहे हैं तो जांच जरूरी है। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी'' दानराशि को लेकर उठे हैं सवाल राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में दानराशि भी जमा हो रही है। दान की गिनती बैंक कर्मियों और ट्रस्ट द्वारा नियुक्त कर्मचारियों की निगरानी में सीसीटीवी कैमरों के बीच की जाती है। हाल ही में दानराशि में कथित गड़बड़ी और चोरी की चर्चाओं ने विवाद खड़ा कर दिया। हालांकि अभी तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ट्रस्ट करे समीक्षा, जरूरत हो तो जांच कराए दैनिक भास्कर से बातचीत में विनय कटियार ने कहा- "श्रीराम जन्मभूमि केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में दानराशि से जुड़े किसी भी विवाद का पारदर्शी समाधान होना चाहिए। अगर किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता हुई है तो जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।" मैं मंदिर की व्यवस्थाओं से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा नहीं हूं। मैं नियमित रूप से मंदिर नहीं जाता। एक बार गया था। व्यवस्थाओं में मेरी कोई भूमिका नहीं है। इसलिए पूरी जानकारी के बिना अंतिम टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।" बोले- पारदर्शिता से बढ़ेगा विश्वास कटियार ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को इस पूरे मामले की समीक्षा करनी चाहिए। जरूरत पड़े तो स्वतंत्र जांच भी करानी चाहिए, ताकि किसी तरह का संशय न रहे। जब मामला करोड़ों लोगों की श्रद्धा और विश्वास से जुड़ा हो, तब पारदर्शिता सबसे महत्वपूर्ण होती है। जांच होगी तो सत्य सामने आएगा और लोगों का विश्वास और मजबूत होगा।" दानराशि को लेकर उठे विवाद पर अभी तक ट्रस्ट की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि विनय कटियार के बयान के बाद यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। फिलहाल श्रद्धालुओं, संत समाज और राजनीतिक विशेषज्ञों की नजरें इस मामले पर टिकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी शपथपत्र पर नक्शा स्वीकृति कराने का आरोप:सुल्तानपुर में आजाद समाज सेवा समिति ने जांच व कार्रवाई की उठाई मांग
    Next Article
    अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी से सपा में आक्रोश:SP आफिस पहुंचे कार्यकर्ता, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment