Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संविदा बिजली कर्मी की करंट से मौत:लखीमपुर में लापरवाही पर जेई, टेक्नीशियन निलंबित; एसएसओ बर्खास्त

    18 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के उचौलिया स्थित लोदियापुर में 11 केवी लाइन पर काम करते समय करंट लगने से संविदा बिजली कर्मी अतुल मिश्रा की मौत के मामले में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर 33 केवी उपकेंद्र गोकन के जेई अकमल हुसैन और टेक्नीशियन अखिलेश राठौर को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, ड्यूटी पर तैनात संविदा एसएसओ अचल श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया गया है। मंगलवार शाम को मृतक के परिजन और ग्रामीण मुआवजा, नौकरी तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए थे। उन्होंने मांगें पूरी होने तक पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। सूचना मिलने पर एसडीएम मोहम्मदी चलुवराज आर, सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह और अधिशासी अभियंता रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आर्थिक सहायता, नियमानुसार नौकरी और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। एसडीओ शुभम मौर्य ने बताया कि जांच के आधार पर विभागीय कार्रवाई की गई है। मृतक की पत्नी को 7.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी तथा विभागीय नियमों के तहत नौकरी भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बुधवार को अतुल मिश्रा का शव गांव पहुंचने पर परिजनों में शोक छा गया। उनकी पत्नी आरती, माता रामदेवी, पिता राधेश्याम और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। छह भाइयों में दूसरे नंबर के अतुल संविदा लाइनमैन के रूप में कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार के पास खेती योग्य जमीन भी नहीं है। गांव में अंतिम संस्कार के दौरान एसडीएम मोहम्मदी, अधिशासी अभियंता रंजीत कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता ने मृतक की पत्नी आरती को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए एक लाख रुपये की नकद सहायता राशि प्रदान की और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। अधिशासी अभियंता रंजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जेई, एसएसओ और टेक्नीशियन की लापरवाही सामने आई है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा चुकी है, विस्तृत जांच कराई जा रही है तथा एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में दो बदमाश गिरफ्तार:दर्शनार्थियों की बाइक चोरी करते थे, 4 मोटरसाइकिल बरामद
    Next Article
    शिकायत पर कार्रवाई न होने से टावर पर चढ़ा युवक:बदायूं में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, पुरानी रंजिश में मारपीट की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment