Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में दो बदमाश गिरफ्तार:दर्शनार्थियों की बाइक चोरी करते थे, 4 मोटरसाइकिल बरामद

    17 hours ago

    1

    0

    अयोध्या पुलिस ने दर्शनार्थियों के वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। दोनों आरोपी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत की गई। कोतवाली अयोध्या के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 जून की रात करीब 1:55 बजे सरयू नगर कॉलोनी के पास जंगल क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गोंडा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश तिवारी (20) पुत्र राम भरत तिवारी और शिवाकांत तिवारी उर्फ वीरू (19) पुत्र ओंकार नाथ के रूप में हुई है। दोनों गोंडा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के सोनी हरलाल गांव के निवासी हैं। चार चोरी की बाइक बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों के नंबर यूपी-42 एजे-1070, यूपी-51 एएम-8957, यूपी-42 बीडी-7248 और यूपी-32 केडब्ल्यू-6159 हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। श्रद्धालुओं के वाहन बनाते थे निशाना पूछताछ में पता चला कि आरोपी अयोध्या में दर्शन के लिए आने वाले लोगों की मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा जाता था, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। दोनों का आपराधिक इतिहास भी मिला पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। महेश तिवारी के खिलाफ गोंडा और अयोध्या में चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी समेत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं शिवाकांत तिवारी के विरुद्ध भी कई आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस टीम ने की कार्रवाई गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव, कांस्टेबल राहुल कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल अतुल सिंह शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जांच जारी है। पु
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में जमीनी विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या:सरिया और लोहे की रॉड से हमला कर मार डाला, कोई संतान नहीं थी
    Next Article
    संविदा बिजली कर्मी की करंट से मौत:लखीमपुर में लापरवाही पर जेई, टेक्नीशियन निलंबित; एसएसओ बर्खास्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment