Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में सौतेली मां ने बेटी को पीटा, सिर फटा:पति ने विरोध किया तो पत्नी के मायके पक्ष ने मारपीट की, FIR दर्ज

    22 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली पत्नी और उसके मायके वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। व्यक्ति का कहना है कि सौतेली मां ने उसकी बेटी को पीटा, जिससे उसका सिर फट गया। जब उसने विरोध किया, तो पत्नी के मायके वालों ने उसके साथ मारपीट की और पत्नी घर से गहने लेकर चली गई। यह घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के शाहबाजनगर रोड स्थित आईटीआई कॉलेज के पास हुई। नौशाद नाम के पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है और उसकी दो बेटियां हैं। उसने 15 जून 2025 को हरदोई की रहने वाली महिला से दूसरी शादी की थी। नौशाद का आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी उसकी बेटियों को लेकर विवाद करती थी। 19 जून को पत्नी ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट आई। जब नौशाद ने घर आकर पत्नी से इस बारे में पूछा, तो उसने झगड़ा शुरू कर दिया। नौशाद अपनी बेटी को डॉक्टर के पास ले गया, इसी बीच उसकी पत्नी ने अपने मायके फोन कर लोगों को बुला लिया। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और नौशाद से विवाद करने लगे। पत्नी घर के अंदर रखे सारे गहने लेकर जाने लगी। जब नौशाद ने उसे रोकने की कोशिश की, तो पत्नी के मायके वालों ने उसके साथ फिर से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। इसके बाद वे पत्नी को अपने साथ ले गए। नौशाद ने इस मामले में छोटे शाह, दिलशाद, सलमान और हसीना बानो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि, तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दादा की हत्या के आरोपी पोते अरेस्ट:20 बीघा जमीन के लिए पहले गोली मारी, फिर चाकू से गोदा था
    Next Article
    टब में डूबने से 2 साल की बच्ची की मौत:लखनऊ में ननिहाल आई थी, खेलते समय औंधे मुंह पानी में गिरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment