Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पिता-रिश्तेदार गिरफ्तार:शादी में अंधाधुंध की थी फायरिंग, आरोपी हाथ जोड़ते दिखे

    7 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने के आरोप में दूल्हे के पिता और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान बखौरा गांव निवासी हरीश सिंह और सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई है। यह कार्रवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई। घटना 28 अप्रैल की है, जब हरीश सिंह बहू को विदा कराकर घर लाए थे। खुशी जाहिर करते हुए हरीश सिंह और उनके रिश्तेदार सत्येंद्र सिंह ने लाइसेंसी राइफल से अंधाधुंध फायरिंग की थी। वायरल वीडियो में 25 सेकंड में पांच फायर किए गए थे, हालांकि दावा है कि फायरिंग इससे कहीं ज्यादा हुई थी। यह वीडियो शनिवार शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि फायरिंग में इस्तेमाल की गई दोनों राइफलें लाइसेंसी और 315 बोर की थीं। पुलिस अब इन राइफलों को बरामद करने का प्रयास कर रही है। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मूल रूप से बदायूं जिले के रहने वाले हैं और कुछ समय से बखौरा गांव में रह रहे थे। दोनो के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, हरीश सिंह की ससुराल बखौरा गांव में है, जहां उन्हें जमीन का कुछ हिस्सा मिला था। इसके बाद उन्होंने वहीं मकान बनाकर रहना शुरू कर दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार परिवार को रौंदा:पति-पत्नी और बेटे की मौत, मुजफ्फरनगर में परिजनों ने किया सड़क जाम, पुलिस से झड़प
    Next Article
    कुशीनगर में शॉर्ट सर्किट से लग्जरी बस जलकर खाक:NH-28 पर जयपुर से बंगाल जा रही बस, चालक ने बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment