Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में शॉर्ट सर्किट से लग्जरी बस जलकर खाक:NH-28 पर जयपुर से बंगाल जा रही बस, चालक ने बचाई जान

    5 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात नेशनल हाईवे-28 पर एक लग्जरी बस में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण बस RJ18PA7240 पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह घटना रात करीब 2 बजे सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास मारुति शोरूम से कुछ दूरी पश्चिम में हुई। यह बस राजस्थान के जयपुर से संचालित 'अभी ट्रेवल्स' की थी और पश्चिम बंगाल से एक रिजर्व पार्टी को लाने जा रही थी। बस जैसे ही यूपी-बिहार सीमा के पास बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में पहुंची, उसमें से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। चालक रमेश (निवासी झुंझुनूं) ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। बस में उस समय केवल चालक रमेश और बस मालिक मान सिंह (निवासी जयपुर) ही सवार थे। दोनों समय रहते बस से बाहर निकल गए और अपनी जान बचा ली। कुछ ही देर में पूरी बस आग की चपेट में आ गई। बस मालिक मान सिंह ने बताया कि डीजल की कमी के कारण बस में दो ड्रमों में अतिरिक्त डीजल भी रखा गया था। राहत की बात यह रही कि आग लगने के बावजूद न तो डीजल टैंक फटा और न ही अतिरिक्त डीजल वाले ड्रमों में विस्फोट हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही तरयासुजान थाना प्रभारी रामसहाय चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को भी सूचित किया गया, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही बस पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो सबसे बड़ी राहत की बात रही। फिलहाल बस मालिक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। हालांकि, कुछ स्थानीय लोग इस घटना को संदिग्ध मान रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पिता-रिश्तेदार गिरफ्तार:शादी में अंधाधुंध की थी फायरिंग, आरोपी हाथ जोड़ते दिखे
    Next Article
    गोरखपुर में बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट:तेज हवा- बादलों से मिली राहत, शाम तक बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment