Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में छात्र का शव पेड़ से लटका मिला:9वीं में पढ़ता था, पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कारण

    1 hour ago

    2

    0

    सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक किशोर का शव पेड़ से लटका मिला। यह घटना ग्राम उगई का पुरवा में सामने आई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय राज यादव के रूप में हुई है, जो कक्षा नौ का छात्र था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को पीआरबी (PRB) के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक बालक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। मृतक राज यादव घनश्याम यादव का पुत्र था और अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसका शव एक नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, रामकृष्ण चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बल और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिससे मौत के वास्तविक कारण का पता चल सके। उधर घटना के बाद से छात्र के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में रिटायर्ड हेड मास्टर की मौत पर हंगामा:बेटा का आरोप-स्टंट डालते समय डॉक्टर ने लापरवाही की, निष्पक्ष जांच हो
    Next Article
    उखाड़कर फेंके जो मीटर, वहीं लगवाने पड़े, 12 हुए खराब:नियमानुसार सभी के नये मीटर लगाए गए, होगी वसूली, माइनस बिलिंग से लोग हताश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment