Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उखाड़कर फेंके जो मीटर, वहीं लगवाने पड़े, 12 हुए खराब:नियमानुसार सभी के नये मीटर लगाए गए, होगी वसूली, माइनस बिलिंग से लोग हताश

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के मोहनपुरी में लोगों द्वारा उखाड़कर फेंके गए स्मार्ट प्रीपेड मीटर वापस लगा दिए गए हैं। लिखित आग्रह के बाद यह मीटर लगाए गए हैं। चौकाने वाली बात यह है कि 15 मीटरों में से 12 मीटर लैब टेस्टिंग में खराब निकले हैं, जिन्हें बदला गया है। अफसरों का कहना है कि विभागीय नियमावली के अनुसार ही नये प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं, जिनमें नये मीटर का शुल्क भी जमा होगा। पहले एक नजर पूरे मामले पर सिविल लाइन थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित पुरानी मोहनपुरी की महिलाओं ने पंद्रह दिन पहले स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विरोध कर दिया। उन्होंने बिजलीघर से लेकर ऊर्जा भवन तक प्रदर्शन किए लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। उनकी मांग केवल यही थी कि उनके यहां से स्मार्ट प्रीपेड मीटर उतारकर पुराने मीटर लगाए जाएं। धीरे धीरे आंदोलन उग्र हो गया और महिलाओं ने अपने घरों पर लगे मीटर खुद उखाड़े और बिजली घर पर जाकर पटक दिए। विभाग ने दर्ज कराई एफआईआर लगातार हो रहे प्रदर्शन के कारण विभाग बैकफुट पर था। तमाम कोशिश की गई लेकिन महिलाएं मीटर लगवाने को राजी नहीं हुई। आखिरकार कानून का सहारा लिया गया और विभाग ने मीटर उखाड़े जाने पर सिविल लाइन थाने में दो युवक व 15-20 महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। बुधवार को फिर हुआ हंगामा FiR दर्ज होने के बाद भी यह महिलाएं पार्षद उत्तम सैनी के नेतृत्व में न्यू मोहनपुरी स्थित बिजली घर पहुंच गई और विरोध में धरना शुरु कर दिया। उनकी मांग थी कि उनके घरों पर मीटर वापस लगाए जाएं। रात तक धरना चला लेकिन फिर विद्युत विभाग के अफसरों ने लिखित प्रार्थना पत्र लेकर सभी के मीटर वापस लगाने का भरोसा दिलाते हुए आंदोलन खत्म करा दिया। 15 में से 12 मीटर निकले खराब जिन 15 मीटरों को ले जाकर महिलाओं ने बिजलीघर पर फेंका था, उन सभी को लैट टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया। अगले ही दिन उनकी रिपोर्ट भी आ गई। 15 में से 12 मीटर खराब हो चुके थे। किसी की स्क्रीन खराब हो चुकी थी तो कोई टूट चुका था। ऐसे में तय हुआ कि जिनके मीटर टूटे हैं, उनसे विभाग मीटर चार्ज वसूलेगा। सभी के घर वापस लगाए मीटर अफसरों ने प्रक्रिया पूर्ण कराई और सभी 15 घरों पर मीटर वापस लगवा दिए और विद्युत आपूर्ति भी पुन: शुरु करा दी। दैनिक भास्कर ने बात की तो पता चला कि किसी भी उपभोक्ता को मीटर शुल्क से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है। समस्या झेलने को मजबूर परिवार मोहनपुरी निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उनका मीटर उखड़ा था। जिस दिन वापस लगा, उस दिन 500 रुपये का रिचार्ज कराया था। तीन दिन में बिल माइनस में पहुंच गया है। -939 रुपये ऐप दिखा रहा है। जबकि घर में एक फ्रिज, एक कूलर है और सुबह एक समय निर्धारित समय के लिए पानी की मोटर चलती है। एफआईआर के बाद साधी चुप्पी मीटर उखाड़ने वाले मीटर स्वामियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसका पता चलने के बाद विरोध करने वाले परिवारों ने चुप्पी साध ली है। वह मीटर पर बात करने से ही कतराने लगे हैं। कोई कुछ बोलना भी चाहता है तो उसके परिवार के लोग शांत करा देते हैं। SE बोले- वसूला जाएगा मीटर शुल्क सुपरिटेंडेंट इंजीनियर मोहम्मद अरशद ने बताया कि सभी 15 उपभोक्ताओं के यहां मीटर वापस लगा दिए गए हैं। कुल 15 मीटर थे, जिनमें से 12 लैब टेस्टिंग के दौरान खराब मिले हैं। इन सभी को बदल दिया गया है और नये लगा दिए हैं। इनका शुल्क उपभोक्ता से जमा कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में छात्र का शव पेड़ से लटका मिला:9वीं में पढ़ता था, पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कारण
    Next Article
    नीट की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 76 अभ्यर्थी अनुपस्थित:डीएम-एसपी ने केंद्रों का लिया जायजा, सीसीटीवी से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment