Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार परिवार को रौंदा:पति-पत्नी और बेटे की मौत, मुजफ्फरनगर में परिजनों ने किया सड़क जाम, पुलिस से झड़प

    10 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। ईटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की तीनों लोग 3 फीट तक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। पिता और बेटे का सिर फटने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां ने भी अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तुरंत खतौली सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते डॉक्टरों ने इलाज के दौरान तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक छा गया। घटना शनिवार रात 9 बजे खतौली थाना क्षेत्र की घटना है। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर खतौली क्षेत्र की है। जहां छछरपुर निवासी राजकुमार (58) पत्नी महेंद्र (55) बेटे सोनू के साथ बीमार को देखने अस्पताल जा रहे थे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ, तभी ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने खतौली-फलावदा रोड को जाम कर दिया और मुआवजे के साथ आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। राजकुमार किसान हैं उनका बेटा भी मजदूरी करता है। पुलिस और परिजनों में हुई झड़प हंगामे के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक और हल्की झड़प भी हुई। हालात बिगड़ते देख मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। सीओ खतौली रूपाली राव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। परिजनों को हर संभव मदद और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया। अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिए जाने के बाद भीड़ शांत हुई और जाम खुलवाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… असम-राइफल्स के जवान ने की हर्ष फायरिंग, बच्चे की मौत:सीने के आर-पार हुई बुलेट; बलिया में ससुराल की बारात में डांस कर रहा था; FIR दर्ज बलिया में बारात में डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। गोली बच्चे के सीने के आरपार हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्चा अपनी पड़ोस में आई बारात में आया हुआ था। आरोपी सुनील यादव, असम राइफल्स में सिपाही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा के मड़ौली गांव में 4 दिन बिजली ठप:ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन, देर रात विद्युत आपूर्ति बहाल
    Next Article
    शाहजहांपुर में हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पिता-रिश्तेदार गिरफ्तार:शादी में अंधाधुंध की थी फायरिंग, आरोपी हाथ जोड़ते दिखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment