Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शुभेंदु बोले- प्रणब मुखर्जी की सलाह पर भाजपा में आया:उन्होंने कहा था- TMC बुआ-भतीजे की पार्टी, कर्मचारी बने रहना है या बढ़ना है

    8 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें TMC छोड़कर भाजपा में आने की सलाह दी थी। उन्होंने मंगलवार को कोलकाता में एक समिट के दौरान यह बात कही। शुभेंदु ने बताया कि राष्ट्रपति बनने के बाद जब वे प्रणब मुखर्जी से मिलने राष्ट्रपति भवन गए थे, तब दोनों के बीच यह बातचीत हुई थी। इस दौरान प्रणब मुखर्जी ने शुभेंदु से कहा था- सोचिए कि आप क्या करना चाहते हैं। TMC बुआ-भतीजे की पार्टी है, अगर कर्मचारी बनकर रहना चाहते हैं तो यहीं रहिए। अगर अपने दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं तो मोदीजी के साथ जाइए। अधिकारी ने प्रणब मुखर्जी को अपना 'ओरिजिनल एडवाइजर' बताया। कहा कि मुखर्जी अभिभावक की तरह थे। प्रणब मुखर्जी का अगस्त 2020 में निधन हुआ था। बातचीत की तारीख बताने से इनकार किया जब शुभेंदु से पूछा गया कि प्रणब मुखर्जी के साथ यह बातचीत कब हुई थी, तो उन्होंने तारीख बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रणब मुखर्जी अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके बयान से विवाद हो सकता है, इसलिए वे इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते। 2020 में TMC छोड़ BJP में शामिल हुए थे शुभेंदु शुभेंदु अधिकारी को TMC में ममता के बाद सबसे ताकतवर नेताओं में गिना जाता था। शुभेंदु ने 2009 और 2014 में तमलुक लोकसभा सीट से चुनाव जीता। 2016 में नंदीग्राम से विधायक बने और ममता सरकार में परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। वे में पार्टी के चुनावी अभियान और संगठन की जिम्मेदारी भी संभालते थे। हालांकि, पार्टी में अभिषेक बनर्जी का कद बढ़ने के साथ शुभेंदु और TMC नेतृत्व के बीच मतभेद बढ़ने लगे। अभिषेक को ममता का उत्तराधिकारी माना जाने लगा था। नवंबर 2020 में शुभेंदु ने परिवहन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद दिसंबर 2020 में BJP में शामिल हो गए। BJP में आने के बाद शुभेंदु ने 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से ममता को करीब 1,956 वोटों से हरा दिया। उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। शुभेंदु के नेतृत्व में भाजपा पहली बार 2026 का बंगाल विधानसभा चुनाव जीती। इसके बाद शुभेंदु CM बने। TMC बोली- शुभेंदु के दावे पर भरोसा कैसे करें TMC सांसद सौगत रॉय ने शुभेंदु अधिकारी के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शुभेंदु TMC छोड़कर BJP में शामिल हुए थे और अब इसके पीछे प्रणब मुखर्जी की सलाह का हवाला दे रहे हैं। लेकिन प्रणब मुखर्जी अब जीवित नहीं हैं। ऐसे में यह कैसे पता चलेगा कि मुख्यमंत्री सच बोल रहे हैं या नहीं?
    Click here to Read more
    Prev Article
    जम्मू-कश्मीर में 65 पाकिस्तानी आतंकी एक्टिव, 60 लश्कर-जैश से जुड़े:शाह ने 4 दिन पहले कहा था- घाटी में अब एक भी लोकल आतंकी नहीं
    Next Article
    बांग्लादेश बॉर्डर से 20km दूर असम में बनेगा एयरपोर्ट:सालाना 10 लाख यात्रियों की क्षमता; 2014 करोड़ रुपए मंजूर, कैबिनेट बैठक में फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment