Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जम्मू-कश्मीर में 65 पाकिस्तानी आतंकी एक्टिव, 60 लश्कर-जैश से जुड़े:शाह ने 4 दिन पहले कहा था- घाटी में अब एक भी लोकल आतंकी नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर में 65 पाकिस्तानी आतंकी एक्टिव हैं। इनमें 35 आतंकी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और 25 जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े हैं। यानी कुल 60 आतंकी इन दोनों संगठनों के हैं। बाकी 5 आतंकी दूसरे प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हैं। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में अब कोई लोकल आतंकी एक्टिव नहीं है। 18 नवंबर को कुलगाम में आखिरी स्थानीय आतंकी लतीफ भट मारा गया था। इसके 3 दिन बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि घाटी में अब कोई लोकल आतंकी नहीं बचा है। लश्कर-जैश के आतंकी उरी, पुलवामा अटैक में शामिल रहे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद को 2001 के संसद हमले, 2016 के उरी हमले और 2019 के पुलवामा हमले के लिए जिम्मेदार माना गया है। ये संगठन पाकिस्तान से काम करते हैं और LoC के रास्ते आतंकियों की घुसपैठ कराते हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 18 नवंबर को कहा था कि जम्मू-कश्मीर कुछ ही विदेशी आतंकी बचे हैं। जल्द ही उन्हें खत्म कर दिया जाएगा। इनकी मौजूदगी पुंछ, राजौरी, किश्तवाड़ और डोडा में बताई गई है। यह संख्या खुफिया रिपोर्ट के आधार पर तय की गई है। आतंकी लगातार ठिकाने बदलते रहते हैं, इसलिए इसमें बदलाव हो सकता है। 3 साल में 548 आतंकी घटनाएं हुईं जम्मू-कश्मीर में 2024 से अब तक 548 आतंकी घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में 45 जवान शहीद हुए हैं और 138 आतंकी मारे गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुणे कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी के हाथ काटे:गोली मारी, 4 दिन पहले जेल से छूटा था; 6 हमलावर फरार
    Next Article
    शुभेंदु बोले- प्रणब मुखर्जी की सलाह पर भाजपा में आया:उन्होंने कहा था- TMC बुआ-भतीजे की पार्टी, कर्मचारी बने रहना है या बढ़ना है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment