Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SDO ने मीटर रीडर को दफ्तर के बाहर मुर्गा बनाया:मुरादाबाद में उपभोक्ता से 25 हजार लेकर पकड़ाई फर्जी रसीद; मीटर रीडर बर्खास्त

    3 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद में बिजली विभाग के एसडीओ (उपखंड अधिकारी) ने मीटर रीडर को अपने दफ्तर के बाहर मुर्गा बना दिया। काफी देर तक मीटर रीडर दफ्तर के बाहर मुर्गा बना रहा। वीडियो सामने आने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी अब इसकी लीपापोती में जुट गए हैं। मीटर रीडर पर आरोप है कि उसने एक ग्रामीण उपभोक्ता से बिजली बिल बकाया के 25 हजार रुपए लेकर उसे सरकारी खजाने में जमा करने के बजाए जमा की फर्जी रसीद उपभोक्ता को पकड़ा दी थी। उपभोक्ता इसी मामले की शिकायत लेकर एसडीओ के पास पहुंचा था। मामले में मीटर रीटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बजाए एसडीओ ने उसे मुर्गा बनाकर मामले को रफादफा करने की कोशिश की। चीफ इंजीनियर ने संविदा मीटर रीटर की सेवाएं समाप्त कर दी है। जबकि एसडीओ की भूमिका के जांच के आदेश दिए हैं। मामला शनिवार को दलपतपुर बिजलीघर का है। यहां तैनात एसडीओ आरएन राठौर ने मीटर रीडर रानु कुमार को अपने कार्यालय के बाहर मुर्गा बनाकर सजा दी। इसका वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद बिजली विभाग अब इस पर लीपापोती में जुटा है। बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों ने मामले के छानबीन की। जिसमें पता चला कि मीटर रीडर रानु कुमार ने रसूलपुर नगला के एक उपभोक्ता से बिल की बकाया राशि जमा करने के नाम पर 25 हजार लेकर उपभोक्ता को जमा की फर्जी रसीद दे दी थी। कुछ दिन बाद विभाग की ओर से उपभोक्ता को बकाया की राशि जमा करने के कहा गया तो उपभोक्ता के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने कहा कि वह बिल जमा कर चुका है। उसने जो रसीद बिजली विभाग की टीम को दिखाई वह फर्जी निकली। इस पर उपभोक्ता ने मीटर रीडर को की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को उपभोक्ता ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मीटर रीडर रानु कुमार को पकड़ लिया और एसडीओ कार्यालय ले आया। ग्रामीणों का आक्रोश देख एसडीओ ने मीटर रीडर को अपने दफ्तर के बाहर मुर्गा बना दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मीटर रीडर ने इसी तरह की धोखाधड़ी कई दूसरे उपभोक्ताओं के साथ भी है। इस मामले में चीफ इंजीनियर अशोक कुमार चौरसिया ने मीडिया से कहा कि, मामले की जांच अधिशासी अभियंता-2 को सौंपी गई है। पता चला है कि मीटर रीडर ने बिल की रकम लेकर फर्जी रसीद उपभोक्ता को सौंप दी थी। इस मामले में मीटर रीडर रानू कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। एसडीओ की भूमिका की जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंद्रकांता के क्रूर सिंह पहुंचे काशी:एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए, कहा- मन को यहां सुकून मिलता है
    Next Article
    सुल्तानपुर में पेड़ गिरने से एक की मौत, एक घायल:आंधी-बारिश से मौसम बदला, 2.2 मिमी बरसात से कई जगह जलभराव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment