Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार:एक दिन पूर्व मुबारकपुर थाना क्षेत्र में बरामद हुए थे गोवंश के अवशेष

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ के मुबारकपुर थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में गोवंश का वध करने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक दिन पूर्व मुबारकपुर थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री के पीछे गोवंश के अवशेष मिले थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद जब स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बाइक को कब्जे में लिया था। इसके साथ ही गोवंश के अवशेष को मिट्टी में दफन कर दिया था। साथ ही आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई थी। इसी क्रम में मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई तो विवेचना के दौरान अभियुक्त सलमान का नाम सामने आया जो की मऊ जिले का रहने वाला है। मुठभेड़ में हुई गिरफ्तारी आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस जब एक बाग में पहुंची तो वहां दोबारा घटना को अंजाम देने पहुंचे संदिग्धों को जब पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो आरोपी पुलिस पर फायर कर दिए पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश की पहचान सलमान अहमद पुत्र मुस्ताक मोहम्मदाबाद जनपद मऊ के रूप में हुई हैं। आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ मे आरोपी ने स्वीकार किया कि अपने साथियों के साथ मिलकर सड़क पर घूमने वाले गोवंश को पड़कर उनका वध कर देते थे और उनके मांस को भेज दिया करते थे। उससे जो मुनाफा मिलता था उसे आपस में बांट लिया करते थे। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में स्मार्ट मीटर उखाड़कर सड़कों पर फेंके:महिलाओं ने कहा-रुपए जमा करने पर माइनस में बैलेंस, हमें पुराना मीटर ही चाहिए
    Next Article
    उन्नाव में सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से दोस्त घायल, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment