Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में स्कूल चलो अभियान:श्रमिक बस्तियों-भट्ठों पर घर-घर सर्वे, 6-14 साल के आउट-ऑफ-स्कूल बच्चों को जोड़ने का लक्ष्य 4500

    1 hour ago

    1

    0

    बेसिक शिक्षा विभाग ने 1 मई से विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत अधिकारी-कर्मचारी श्रमिक बस्तियों, ईंट-भट्ठों और झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में घर-घर जाकर 6 से 14 साल तक के आउट-ऑफ-स्कूल बच्चों को चिन्हित कर स्कूल से जोड़ रहे हैं। अभियान में विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी भी फील्ड में उतरे हैं। जनप्रतिनिधियों का सहयोग और मार्गदर्शन भी लिया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद ने बताया कि 1 मई से शुरू हुआ डोर-टू-डोर सर्वे 31 मई तक स्कूल चलो अभियान के तहत चलेगा। हर शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक को टोला-मोहल्ला आवंटित किया गया है। सभी तहसीलों में ईंट-भट्ठों, असेवित बस्तियों आदि में विशेष फोकस रहेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने सभी एसडीएम और बीडीओ को निर्देश दिए हैं कि राजस्व व पंचायत विभाग पूरा सहयोग करें। बीएसए ने कहा, "कोई बच्चा छूटे न, यही संकल्प है।" भट्ठा मालिकों से भी अपील की गई है कि वे श्रमिकों के बच्चों को स्कूल भेजने में मदद करें। जिला समन्वयक प्रशिक्षण राजेश वर्मा के मुताबिक पिछले साल 2,800 बच्चों को स्कूलों से जोड़ा गया था। इस बार 4500 बच्चों को स्कूल लाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि 11 ईंट-भट्ठों पर अप्रैल से ही सर्वे शुरू कर 180 बच्चों को चिन्हित कर लिया गया है। सर्वे के दौरान बच्चों का नाम, उम्र, अभिभावक का विवरण और स्कूल न जाने का कारण दर्ज किया जा रहा है। चिन्हित बच्चों का नजदीकी परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराया जाएगा। विभाग का दावा है कि नियमित मॉनिटरिंग से इस बार लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से दोस्त घायल, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    वाराणसी में मनीष के हत्यारोपियों के 5 शरणदाता गिरफ्तार:हत्या के बाद समोगरा गए थे हमलावर, रात को छिपाया फिर वाहन देकर बने मददगार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment