Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को पारी से हराया:मुल्डर ने 7 विकेट लिए, सीरीज 2-0 से जीती; WTC पॉइंट्स टेबल में टीम नंबर-1 पर बरकरार

    8 hours ago

    1

    0

    साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में बुधवार को बांग्लादेश को पारी और 219 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। सेंचुरियन में मुकाबले के तीसरे दिन बांग्लादेश की दूसरी पारी 184 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश ने पहली पारी में 91 रन बनाए थे। फिर साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट पर 434 रन बनाकर पहली पारी घोषित की थी। साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो ऑलराउंडर वियान मुल्डर रहे। उन्होंने पहली पारी में शतक लगाने के बाद दूसरी पारी में 31 रन देकर 7 विकेट लिए। इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर बरकरार है। मार्कस एकरमैन प्लेयर ऑफ द सीरीज बने इस सीरीज में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज मार्कस एकरमैन ने सबसे ज्यादा 307 रन बनाए। उन्होंने 2 शतक लगाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने 2 मैच में सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए। सीरीज के टॉप-5 गेंदबाजों में सभी साउथ अफ्रीका के हैं। बांग्लादेश ने 26 रन के अंदर आखिरी 6 विकेट गंवाए बांग्लादेश को तंजीद हसन तमीम और मशफिजुअल इस्लाम ने 58 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दिलाई। मुल्डर ने तंदीज को कैच आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद टीम ने लगातार विकेट गंवाए। तौहीद हृदोय ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 34 रन बनाए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हुई। कगिसो रबाडा ने हृदोय को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। इसके बाद टीम ने आखिरी 6 विकेट बनाने के लिए 6 विकेट गंवा दिए। मुल्डर ने 11 ओवर में 31 रन देकर 7 विकेट लिए। मार्को यानसन को 2, रबाडा ने एक विकेट मिला। साउथ अफ्रीका के लिए एकरमैन और मुल्डर ने शतक लगाए पहली पारी में सिर्फ 33.3 ओवर खेल सकी बांग्लादेश साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाज टिक नहीं सके। पूरी टीम 33.3 ओवर में 91 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश के केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। ओपनर महफिजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। तौहीद हृदोय ने 19 और मोमिनुल हक ने 18 रन का योगदान दिया। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (4), लिटन दास (8), तंजीद हसन (3) और जाकिर अली (1) सस्ते में आउट हो गए। निचले क्रम के बल्लेबाज भी टीम को संभाल नहीं सके। साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने 3-3 विकेट लिए। रबाडा ने 23 रन और यानसन ने 17 रन देकर ये विकेट हासिल किए। एनरिक नॉर्खिया ने 2 विकेट लिए, जबकि वियान मुल्डर और साइमन हार्मर को 1-1 विकेट मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना गेंद खेले बल्लेबाज बोल्ड:ऑस्ट्रेलिया की विमेंस लीग में नया नियम लागू, क्रीज पर देर से आने के कारण खाली स्टंप पर गेंदबाजी हुई
    Next Article
    महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत 4-0 से आगे:जापान के सामने शानदार प्रदर्शन, मलेशिया ने थाईलैंड को; चीन ने कोरिया को हराया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment