Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत 4-0 से आगे:जापान के सामने शानदार प्रदर्शन, मलेशिया ने थाईलैंड को; चीन ने कोरिया को हराया

    17 hours ago

    1

    0

    भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-जापान के बीच मुकाबला जारी है। भारत ने जापान के खिलाफ चौथा गोल कर दिया है। अब भारत जापान के खिलाफ 4-0 से आगे है। इससे पहले मलेशिया ने थाईलैंड को 4-0 और चीन ने कोरिया को 1-0 से हराया। भारत-जापान मैच नारी शक्ति को समर्पित है। इसके लिए स्टेडियम का एक पूरा स्टैंड महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। कोरिया के खिलाफ चीन मात्र एक गोल कर सका चीन ने कोरिया को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल चीन की खिलाड़ी काई वेनच्येन (CAI Wenqian) ने 23वें मिनट में किया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, जबकि दूसरे क्वार्टर में चीन ने बढ़त बनाई। आखिरी दो क्वार्टर में कोरिया ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। मलेशिया ने थाईलैंड को 4-0 से हराया महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में दिन का पहला मुकाबला मलेशिया और थाईलैंड के बीच खेला गया। इसमें मलेशिया ने 4-0 से जीत दर्ज की। मैच के पहले तीन क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। चौथे क्वार्टर में मलेशिया ने चार गोल दागे। नुरामिराह जुल्किफ्ली ने 54:52 और 59:20 मिनट में गोल किए, जबकि नूर अजह्र ने 55:42 और 59:40 मिनट में गोल दागे। थाईलैंड की टीम पूरे मैच में कोई गोल नहीं कर सकी। 27 नवंबर को पोजिशन मुकाबले, 28 को फाइनल लीग चरण के बाद 27 नवंबर को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर 2 बजे पांचवें और छठे स्थान की टीम के बीच मैच होगा। शाम 4:30 बजे पहले और चौथे स्थान की टीमें भिड़ेंगी, जबकि शाम 7 बजे दूसरे और तीसरे स्थान की टीमों के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद 28 नवंबर को शाम 4.30 बजे ब्रॉन्ज मेडल और शाम 7 बजे गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला खेला जाएगा। इसी के साथ भोपाल में चल रही 10 दिवसीय महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का समापन होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को पारी से हराया:मुल्डर ने 7 विकेट लिए, सीरीज 2-0 से जीती; WTC पॉइंट्स टेबल में टीम नंबर-1 पर बरकरार
    Next Article
    क्या रोहित बनने वाले हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान:फ्रेंचाइजी के नए पोस्ट के बाद चर्चा तेज; जल्द हो सकता है अनाउंसमेंट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment