Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में महिलाओं ने राहुल-अखिलेश का पुतला जलाया:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के विरोध के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन

    14 hours ago

    1

    0

    संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अब सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह भाजयुमो के नेतृत्व में शहर के कांशीराम चौराहे पर सैकड़ों महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष सचिन मिश्र ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल नहीं चाहते कि देश की महिलाएं आगे बढ़ें और नेतृत्व की भूमिका निभाएं। सचिन मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिलाओं को उनका अधिकार दिलाना चाहते हैं, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर भी राजनीति कर रहा है और साजिश रचने में लगा है। कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अमन विक्रम सिंह ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय इतिहास में महिलाओं ने हर कठिन समय में समाज को दिशा देने का काम किया है। यदि महिलाएं नेतृत्व में आगे आती हैं तो समाज में संतुलन और मजबूती बढ़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में बाधा बन रहे हैं। इस प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष पंकज पांडेय, जिला उपाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष ऋषभ त्रिवेदी, राहुल अवस्थी, शुभम पांडेय, सभासद चंद्रशेखर, मानस दीक्षित सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में गेहूं के खेत में आग लगी:पांच बीघे फसल राख, राजस्व टीम ने जांच शुरू की
    Next Article
    मैनपुरी डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को दिया नया फॉर्मूला:अब आउटपुट नहीं, जमीनी स्तर पर दिखेंगे परिणाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment