Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:कैफे में हुई थी दोस्ती, विरोध पर मारपीट व धमकी

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ के हजरतगंज की रहने वाली 23 साल की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अशोक मार्ग हजरतगंज निवासी पीड़िता ने बताया वह लखनऊ यूनिवर्सिटी में बीकॉम अंतिम सेमेस्टर की छात्रा है। पढ़ाई के दौरान यूनिवर्सिटी के पास एक कैफे में उसकी मुलाकात त्रिवेणीनगर निवासी राम अग्रवाल से हुई। आरोप है कि युवक ने दोस्ती कर उससे लगातार बातचीत शुरू की और शादी का वादा करता रहा। युवती का आरोप है कि एक दिन आरोपी उसे बहाने से गोमतीनगर स्थित डीएलएफ इलाके में ले गया। वहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपी लगातार शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता का कहना है कि जब इस बारे में उसके परिवार को जानकारी हुई तो उसकी मां आरोपी के पिता की सुभाष मार्ग स्थित दुकान पर बात करने गईं। वहां आरोपी और उसके पिता ने शादी से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। युवती का आरोप है कि 31 जनवरी 2026 को आरोपी ने कार में उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन तोड़ दिया था। इसके अलावा, वह उसे बदनाम करने के लिए परिचितों के बीच गलत बातें फैला रहा है, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। मामले में इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह का कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां और भाई को सरियों से सिर कूचकर मार डाला:मुरादाबाद में पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया; पुलिस बोली- मानसिक रूप से कमजोर है युवती
    Next Article
    IND vs SA 3rd T20I: साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से तीसरा टी20 किया अपने नाम, सीरीज में ली अजेय बढ़त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment