Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में गेहूं के खेत में आग लगी:पांच बीघे फसल राख, राजस्व टीम ने जांच शुरू की

    15 hours ago

    2

    0

    रायबरेली के बछरावां क्षेत्र के थुलेंडी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में खेत के पास डंप किया गया पुवाल भी जल गया। ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना आज दोपहर में हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि थुलेंडी गांव निवासी धुन्नी यादव, सजीवन यादव और सुलेमान के लगभग पांच बीघे खेत इसकी चपेट में आ गए। इस अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। किसानों के अनुसार, इस बार गेहूं की फसलों में आग लगने की घटनाएं अधिक सामने आ रही हैं। बछरावां विकासखंड की 55 ग्राम सभाओं में कुल मिलाकर 100 बीघा से अधिक गेहूं की फसलें आग से प्रभावित हुई हैं। किसानों ने सरकार से हर संभव मदद की अपील की है। सूचना मिलने पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। गर्मी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे किसान चिंतित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    43°C पार तापमान, तपती धूप में स्कूली बच्चे बेहाल:4 दिनों तक हीटवेव चलने का अलर्ट, प्रयागराज तीसरा सबसे गर्म जिला
    Next Article
    सीतापुर में महिलाओं ने राहुल-अखिलेश का पुतला जलाया:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के विरोध के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment