Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    43°C पार तापमान, तपती धूप में स्कूली बच्चे बेहाल:4 दिनों तक हीटवेव चलने का अलर्ट, प्रयागराज तीसरा सबसे गर्म जिला

    18 hours ago

    2

    0

    संगम नगरी प्रयागराज में अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे सड़कों पर निकलना लोगों के लिए चुनौती बन गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कें तपने लगती हैं और दोपहर में हालात और भी कठिन हो जाते हैं। मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई है कि अगले 4 दिनों तक प्रयागराज और आसपास के जिलों में गर्म हवाएं चलेंगी। बुधवार को 43 के पार गुरुवार को 45 शुक्रवार को 46 और शनिवार को तापमान 45 डिग्री पहुंचने के आसार है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। आने वाले अगले पांच दिनों तक विशेष सावधानी बरतने को कहा है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर देखने को मिल रहा है। छोटे-छोटे बच्चे तेज धूप में स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं। कई बच्चे सिर पर छतरी लेकर या गमछा और कपड़ा बांधकर खुद को धूप से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। फिर भी गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है, क्योंकि तेज धूप में बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा बना रहता है। नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्याऊ भी लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को पीने के पानी की सुविधा मिल सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे निश्चित रूप से गर्मी में राहत मिलेगी। फिलहाल, बढ़ते तापमान के बीच शहरवासी आसमान से बरसती आग से जूझ रहे हैं और राहत के हर छोटे कदम को उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में हादसे में जीजा की मौत, साला गंभीर:काम निपटाकर वापस घर लौट रहे थे, बाइक पेड़ से टकराई
    Next Article
    रायबरेली में गेहूं के खेत में आग लगी:पांच बीघे फसल राख, राजस्व टीम ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment