Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में हादसे में जीजा की मौत, साला गंभीर:काम निपटाकर वापस घर लौट रहे थे, बाइक पेड़ से टकराई

    19 hours ago

    2

    0

    कौशांबी के कड़ा धाम थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। अजीजपुर दिलावलपुर गांव के समीप हुई इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सुबह लगभग 9:00 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अजीजपुर निवासी सियाराम सरोज (45) पुत्र स्व. हरछठिया के रूप में हुई है। घायल युवक उसका साला मुकेश सरोज (25) पुत्र फूलचंद्र है, जो छब्बूकापूरा मजरा बरुवा, थाना पश्चिम शरीरा का रहने वाला है। दोनों युवक किसी काम से टेढ़ीमोड़ गए थे। काम निपटाकर वे बाइक से घर लौट रहे थे, तभी दिलावलपुर गांव के पास उनकी अनियंत्रित बाइक एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में सियाराम सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कड़ा धाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल मुकेश सरोज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारात में शामिल युवक की संदिग्ध हालत में मौत:ललितपुर में देर रात तक डीजे पर नाचने के बाद सुबह छत पर मिला बेसुध, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
    Next Article
    43°C पार तापमान, तपती धूप में स्कूली बच्चे बेहाल:4 दिनों तक हीटवेव चलने का अलर्ट, प्रयागराज तीसरा सबसे गर्म जिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment