Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहलगाम हमले की बरसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि:मैनपुरी में कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन, शहीद नागरिकों को किया याद

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार रात 9 बजे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले की पहली बरसी पर शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम मंडी धर्मदास स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने हाथों में कैंडल लेकर दो मिनट का मौन धारण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने की। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान देश के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा और उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने पहलगाम हमले को एक दुखद घटना बताते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं देश को झकझोर देती हैं, इसलिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर शहीदों को श्रद्धांजलि देनी चाहिए। यह आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया और उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर अरविंद यादव, शरद पचौरी, अनुपम शाक्य, डॉ. नवीन शर्मा, हरेंद्र राउत, गौरव कुमार खेड़ा, धारम सिंह, हिमांशु सेन, शेखर यादव, पंकज कुमार, सरफराज अहमद सिद्दीकी, वाजिफ अली, नकुल शाक्य, जितेंद्र राठौर, सचिन तोमर, संदीप राठौर, पंकज यादव, अंकित शर्मा और शेखर पाल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव रेप पीड़िता ने HC के फैसले पर उठाए सवाल:VIDEO जारी किया, पिता के हत्या आरोपी को राहत मिलने पर न्याय की गुहार
    Next Article
    प्रेमी से शादी के लिए टावर पर चढ़ी युवती:प्रयागराज में चला हाई वोल्टेज ड्रामा, स्थानीय युवकों ने बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment