Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में डाला की टक्कर से बाइकसवार की मौत:मां-बच्चे भी घायल, पिकअप चालक गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर जिले के तालगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 22 वर्षीय युवक मोनू की मौत हो गई। यह घटना बिसवां-लहरपुर रोड पर अगेठा चौराहे के पास हुई, जहां एक पिकअप डाला ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दौदापुर निवासी मोनू पुत्र रामदत्त गंभीर रूप से घायल हो गए। मोटरसाइकिल पर मोनू की मां और एक छोटा बच्चा भी सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं। राहगीरों की मदद से 108 एम्बुलेंस द्वारा मोनू को तत्काल सीएचसी बिसवां भेजा गया। सीएचसी बिसवां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मोनू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, मोनू ने सीतापुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। हादसे के बाद पिकअप डाला (यूपी 78 एलएन 0142) का चालक प्रशांत कुमार पुत्र रामबरन सिंह निवासी जमलापुर, थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था। अगेठा पुलिस टीम, जिसमें आशीष तिवारी, अवनीश शर्मा और राज शामिल थे, ने पीछा कर चालक और वाहन को हिरासत में ले लिया। तालगांव कोतवाली प्रभारी डी.पी. पाण्डेय ने बताया कि वाहन और चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा शॉर्ट सर्किट से कार में लगी आग:अचानक बंद हो गई और दोबारा स्टार्ट नहीं हुई, धक्का देने पर जलने लगी
    Next Article
    संभल में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण तोड़ा जा रहा:मदरसा, मस्जिद, दुकानें और मकान हटाए जाएंगे; सवा करोड़ का होगा नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment