Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण तोड़ा जा रहा:मदरसा, मस्जिद, दुकानें और मकान हटाए जाएंगे; सवा करोड़ का होगा नुकसान

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है। लगभग तीस साल पहले खाद के गड्ढे और खेल के मैदान पर कब्जा कर मदरसा, मस्जिद, पांच दुकानें और आठ मकान बनाए गए थे। इस कार्रवाई से करीब सवा करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। मामला संभल जनपद के थाना असमोली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद का है। राजस्व प्रशासन द्वारा भूमि की पैमाइश के बाद आठ दिन में निर्माण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था, जिसके बाद स्थानीय लोग खुद ही अवैध ढांचों को तोड़ रहे हैं। शुक्रवार को गौसुल मदरसा और उससे जुड़ी मस्जिद का निर्माण हटाया जाना शुरू हुआ। इस कार्रवाई की चपेट में पांच दुकानें और आठ मकान भी आए हैं। प्रशासन की सख्ती के बाद दुकानों को खाली कर तोड़ना शुरू कर दिया गया है, लेकिन मकानों में रह रहे लोगों ने उन्हें तोड़ने से इनकार किया है। गांव निवासी आबिद अली ने बताया कि मदरसा, मस्जिद, दुकानें और मकान सरकारी भूमि पर बने थे, इसलिए उन्हें खुद तोड़ा जा रहा है, जिससे 1 करोड़ से सवा करोड़ रुपये तक का नुकसान हो रहा है। प्रभावित दुकानदारों में हामिद (समोसा-पकौड़े), अफजल (हरी सब्जी), शाने आलम (समोसा-पकौड़े), फरमान (मेडिकल स्टोर) और अजगर (जन सेवा केंद्र) शामिल हैं। इन सभी की दुकानें अवैध निर्माण का हिस्सा थीं। इसी के साथ दो स्कूल भी इसकी चपेट में आए हैं लेकिन अभी उन पर कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के आदेश पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए कार्रवाई शुरू की। राजस्व निरीक्षक चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में हल्का लेखपाल सुरेंद्र सिंह, पीयूष शर्मा, अमित प्रथम, अनुराग शर्मा और सुभाष चंद्र की एक टीम गठित की गई थी। यह कार्रवाई गाटा संख्या 623 (रकवा 0.112 हेक्टेयर, जो खाद के गड्ढे के लिए था) और गाटा संख्या 630 (रकवा 0.126 हेक्टेयर, जो खेल के मैदान के लिए था) पर की जा रही है। पिछले हफ्ते राजस्व प्रशासन की पैमाइश के बाद गांव के ही रहने वाले आबिद को अवैध निर्माण तोड़ने का ठेका दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में डाला की टक्कर से बाइकसवार की मौत:मां-बच्चे भी घायल, पिकअप चालक गिरफ्तार
    Next Article
    UPPCS में राहुल यादव ने हासिल की 98वीं रैंक:कांग्रेस नेताओं ने किया सम्मानित, जिलाध्यक्ष ने कहा- भदोही जनपद के लिए गर्व का विषय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment