Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPPCS में राहुल यादव ने हासिल की 98वीं रैंक:कांग्रेस नेताओं ने किया सम्मानित, जिलाध्यक्ष ने कहा- भदोही जनपद के लिए गर्व का विषय

    3 hours ago

    1

    0

    भदोही के कोम गांव निवासी राहुल यादव ने पीसीएस परीक्षा में 98वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में उनके आवास पर राहुल यादव का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राहुल यादव को अंगवस्त्र, बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने फोन पर राहुल यादव को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि राहुल यादव की यह सफलता पूरे भदोही जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी। जिला उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल ने राहुल यादव की मेहनत, लगन और संघर्ष को हर युवा के लिए मिसाल बताया। वरिष्ठ नेता संजीव दूबे ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। राहुल यादव के पिता हरिश्चंद्र यादव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संजीव कुमार दूबे, मसूद आलम, अकबर अंसारी, माया शंकर उपाध्याय, राजनाथ यादव, शक्ति मिश्रा, विशाल गौतम, राकेश मिश्रा और रामू गौतम सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण तोड़ा जा रहा:मदरसा, मस्जिद, दुकानें और मकान हटाए जाएंगे; सवा करोड़ का होगा नुकसान
    Next Article
    सदर सीट पर कौन मजबूत, विधायक संजय या कोई और:सपा से मंत्री के दामाद आरिफ या अनीस, कांग्रेस-बसपा से किसे दिग्गज मानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment