Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा शॉर्ट सर्किट से कार में लगी आग:अचानक बंद हो गई और दोबारा स्टार्ट नहीं हुई, धक्का देने पर जलने लगी

    3 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शुक्रवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। बिसरख थाना क्षेत्र के अजनारा गोल चक्कर के पास हुई इस घटना में हुंडई ओरा कमर्शियल कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, कार चालक जब गाड़ी लेकर जा रहा था, तभी वह अचानक बंद हो गई और दोबारा स्टार्ट नहीं हुई। चालक ने कुछ लोगों की मदद से कार को धक्का लगाना शुरू किया। इसी दौरान कार के अगले हिस्से से हल्की आवाज आई और चिंगारी उठने के बाद आग लग गई। आग लगते ही चालक तुरंत गाड़ी से बाहर निकल गया। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है। उन्होंने पुष्टि की कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में आधुनिक शिक्षा पर सेमिनार आयोजित:बीएचयू के विद्वानों ने छात्रों-अभिभावकों को महत्व समझाया
    Next Article
    सीतापुर में डाला की टक्कर से बाइकसवार की मौत:मां-बच्चे भी घायल, पिकअप चालक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment